BA- MA की डिग्री के बाद नौकरी कहां? निर्मला सीतारमण ने युवाओं को दी ये सलाह

Updated:
विज्ञापन

Nirmala Sitharaman (File Photo)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रोजगार और युवाओं के भविष्य को लेकर एक खास बात कही है. उन्होंने कहा कि प्राइवेट सेक्टर तभी निवेश करेगा, जब बाजार में खास तरह के काम के लिए ट्रेंड लोगों की मांग होगी. जानें उन्होंने डिग्री को लेकर क्या कहा.

विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में देश के युवाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात की. जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के संदर्भ में उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा से रोजगार तक पहुंचने में आ रही चुनौतियों पर अपनी बात रखी.

सीतारमण से सवाल किया गया कि जब आपने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन देखा तो आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी? क्या आपको लगा कि यह प्रदर्शन सिर्फ NEET पेपर लीक के मुद्दे तक सीमित था? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जब इतनी कम उम्र के युवा एक जगह जुटकर प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी समस्याएं किसी एक मुद्दे तक सीमित नहीं रह सकतीं. सीतारमण ने कहा कि 16 से 26 साल की उम्र बेहद महत्वपूर्ण और बदलावों से भरी होती है. इस उम्र में युवाओं के सामने पढ़ाई, परीक्षा, रोजगार और करियर को लेकर कई तरह की चिंताएं और उम्मीदें होती हैं.

हर युवा के लिए जरूरी नहीं कि वह किसी कंपनी में नौकरी ही करे : सीतारमण

एक सवाल के जवाब में निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज कई युवा ऐसे कोर्स करते हैं, जिनकी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें नौकरी नहीं मिलती. हैरानी की बात यह है कि ये कोर्स युवाओं को अपना काम या कारोबार शुरू करने के लिए भी पर्याप्त रूप से तैयार नहीं करते. उन्होंने कहा कि हर युवा के लिए जरूरी नहीं कि वह किसी कंपनी में नौकरी ही करे, वह खुद भी कुछ शुरू कर सकता है.


ये भी पढ़ें: लाखों युवाओं को रोजगार देने में सक्षम होगी ऑरेंज इकोनॉमी

विकसित देशों का उदाहरण सीतारमण ने दिया

विकसित देशों का उदाहरण देते हुए सीतारमण ने कहा कि वहां युवाओं को उनकी रुचि के विषय में उच्च शिक्षा या किसी तकनीकी विश्वविद्यालय में पढ़ाई का विकल्प मिलता है. वहां उन्हें सिर्फ एक हुनर नहीं सिखाया जाता, बल्कि यह भी बताया जाता है कि उस हुनर से आगे रोजगार या कारोबार के कौन-कौन से रास्ते खुल सकते हैं.


ये भी पढ़ें: निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देना होगा

शिक्षा को रोजगार से जोड़ना जरूरी : वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा कि पढ़ाई ऐसी होनी चाहिए, जो युवाओं को नौकरी या अपना काम शुरू करने के लिए तैयार करे. उन्हें यह भी समझना चाहिए कि किसी हुनर के साथ आगे बढ़कर वे कितना कमा सकते हैं और अपने काम को कैसे संभाल सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे विश्वविद्यालयों में अक्सर ऐसा नहीं होता. यहां पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं को सिर्फ डिग्री मिल जाती है. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी ने अर्थशास्त्र या राजनीति विज्ञान से बीए किया, तो उसके सामने सवाल होता है कि इसके बाद क्या करें? आम तौर पर वह एमए करता है, लेकिन एमए के बाद भी करियर का रास्ता साफ नहीं होता. सीतारमण ने कहा कि शिक्षा को रोजगार से जोड़ना जरूरी है.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola