Video: नागालैंड के नन्हे याटो का ‘जन गण मन’ सुना आपने? आनंद महिंद्रा भी हुए इस बच्चे के फैन
जन गण मन गाते हुए नन्हा याटो वांगनाओ, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो (फोटो- स्क्रीनग्रैब)
Video: क्या आपने नागालैंड के मासूम याटो वांगनाओ का स्वतंत्रता दिवस पर ‘जन गण मन’ सुना. इसकी मासूम आवाज और सहज अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है. यह वीडियो उद्योगपति आनंद महिंद्रा तक भी पहुंचा. उन्होंने इसे शेयर करते हुए याटो की तारीफ की. याटो का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
Video: नागालैंड के नन्हे वांगनाओ याटो ने स्वतंत्रता दिवस पर अपनी मासूम आवाज में जन गण मन गाकर हर किसी का दिल जीत लिया. पूरे आत्मविश्वास के साथ गाए राष्ट्रगान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी याटो की प्रस्तुति से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने वीडियो शेयर किया और नागालैंड की खूबसूरती की तारीफ.
वायरल वीडियो में पांच साल का याटो वांगनाओ लोगों के सामने खड़े होकर पूरे आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रगान गाता नजर आ रहा है. उसकी आवाज में बचपन की मासूमियत साफ सुनाई देती है, लेकिन मंच पर उसका अंदाज बेहद आत्मविश्वास से भरा है. याटो की निडर और सहज प्रस्तुति ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का दिल जीत लिया है.
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो
याटो का वीडियो सोशल मीडिया के जरिए उद्योगपति आनंद महिंद्रा तक पहुंचा. उन्होंने इसे अपने अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस पर युवा याटो वांगनाओ को राष्ट्रगान गाते सुनने के बाद नागालैंड उनकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में सबसे ऊपर क्यों न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









