उज्जैन : नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालात, बैरिकेड पर गिरे कई श्रद्धालु
हादसे के बारे में जानकारी देती महिला (Photo: ANI)
उज्जैन के प्रसिद्ध नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ जैसे हालात बन गए. इस दौरान कई श्रद्धालु बैरिकेड पर गिर पड़े. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान अचानक बढ़ी भीड़ के बीच कई श्रद्धालु गिर पड़े और कुछ लोग बैरिकेड के नीचे दब गए. हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है. अस्पताल में भर्ती एक घायल की मां मीनू ने बताया कि घटना हरसिद्धि चौराहे के पास हुई. उनका बेटा नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था, तभी वह बैरिकेड के नीचे आ गया. मीनू के अनुसार, उस समय मौके पर किसी ने उसकी मदद नहीं की. बाद में एक व्यक्ति उसे उठाकर अस्पताल ले गया.
उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि दो लोगों ने जी मिचलाने की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें: अशोकधाम मंदिर हादसा: लखीसराय में 7 महिलाओं की मौत, करंट नहीं इस वजह से हुई दुर्घटना, DM-ADM ने की पुष्टि
करंट की अफवाह के बाद मची भगदड़
शुरुआती जानकारी के अनुसार, सोमवार (17 अगस्त) को नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. इसी दौरान हरसिद्धि चौराहे के पास बैरिकेड में करंट आने की अफवाह फैल गई. इससे लोगों में अचानक डर फैल गया और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. भीड़ के दबाव में बैरिकेड टूट गए और कई श्रद्धालु गिरकर घायल हो गए. इसके बाद बड़ा गणेश मंदिर, नीलकंठ चौराहा और कर्कराज पार्किंग से हरसिद्धि प्रवेश द्वार तक भी अफरा-तफरी की स्थिति रही. घायलों को इलाज के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. अधिकारियों के पहुंचने के बाद हालात पर काबू पाया गया और व्यवस्था सामान्य कराई गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









