इस्तीफे पर अड़े शहजाद पूनावाला, BJP पर बढ़ाया दबाव ; नितिन नबीन को फिर भेजा पत्र
Shehzad Poonawalla
शहजाद पूनावाला बीजेपी से दूरी बनाने के संकेत पहले ही दे चुके हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्रोफाइल से पार्टी का नाम हटा दिया था और अब एक बार फिर पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की है. पूनावाला ने साफ कहा है कि वह अपने फैसले पर कायम हैं.
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से अपने इस्तीफे को स्वीकार करने की मांग की है. उन्होंने पहले 30 जुलाई को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की पेशकश की थी. हालांकि, पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था. अब पूनावाला ने बीजेपी से दोबारा अपना इस्तीफा मंजूर करने को कहा है.
पूनावाला ने सोमवार (17 अगस्त) को शेयर किए पत्र में कहा कि पार्टी ने उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार करने से इनकार किया और उनसे अपने फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा. उन्होंने पार्टी के इस रुख को भावुक करने वाला बताया और इसके लिए आभार जताया.
एक्स पर शहजाद पूनावाला ने कहा कि उन्होंने पूरे सम्मान और आभार के साथ बीजेपी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को एक बार फिर अपना इस्तीफा सौंप दिया है और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिले मार्गदर्शन, सम्मान और भरोसे के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी से विदाई के बावजूद विकसित भारत का मिशन जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें: शहजाद पूनावाला ने BJP से तोड़ा नाता, X बायो अपडेट कर दी जानकारी
नितिन नबीन को लिखे पत्र में शहजाद पूनावाला ने क्या कहा
पूनावाला ने बताया कि लंबे विचार-विमर्श और गंभीर मंथन के बाद उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद और बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का अंतिम फैसला लिया है. उन्होंने पिछले कुछ दिनों की घटनाओं और कुछ व्यक्तियों से जुड़े मामलों को भी अपने फैसले की वजह बताया. पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतिन नबीन, अमित शाह, राजनाथ सिंह, बीएल संतोष समेत वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने के बावजूद वह प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के विचारों व कार्यों का समर्थन करते रहेंगे.
X प्रोफाइल का बायो चेंज कर दिया था पूनावाला ने
जुलाई में शहजाद पूनावाला ने अपने X प्रोफाइल का बायो भी चेंज कर दिया था. इसमें उन्होंने बीजेपी का कोई जिक्र नहीं किया. फिलहाल उनके बायो में धर्म, संस्कृति और हिंदू विचारधारा से जुड़ी बातें लिखी हैं. उन्होंने खुद को ‘GST की यात्रा’ किताब का लेखक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लंबे समय से समर्थक बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









