मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 3 मिलिटेंट गिरफ्तार, 2 लोग PLA का सक्रिय सदस्य
मिलिटेंट गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन मिलिटेंट को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों में दो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं.
मणिपुर पुलिस ने सोमवार को बताया कि इम्फाल वेस्ट जिले में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 3 मिलिटेंट को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से 2 के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) से जुड़े बताए गए हैं.
2 आरोपी पीएलए का सक्रिय सदस्य
पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय के. लांचेनबा मैतेई को थियाम लीशांगखोंग से गिरफ्तार किया गया. वहीं 25 वर्षीय ग्रेटसन लौरेम्बम को रविवार को अवांग लीकिंथाबी शांतिपुर इलाके से पकड़ा गया. अधिकारियों ने दोनों को प्रतिबंधित PLA का सक्रिय सदस्य बताया है.
ये भी पढ़ें: बंगाल में कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार
यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट से जुड़े होने का आरोप
इसके अलावा, पुलिस ने एन. शांता मैतेई को भी गिरफ्तार किया है. उस पर प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट से जुड़े होने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, उसे रविवार को लाउशांगखोंग इलाके से पकड़ा गया.
ये भी पढ़ें: दानापुर में DPS स्कूल के पास गोलीबारी की आशंका, एक युवक घायल; पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार
मिलिटेंट संगठनों के खिलाफ चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान
पुलिस की ओर से यह कार्रवाई राज्य में मिलिटेंट संगठनों के खिलाफ चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के तहत की गई है. अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है. इसी दौरान जिरीबाम जिले में एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने AK-56 राइफल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए