बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 2026 शुरू, जम्मू से पहला जत्था रवाना, जानें क्यों खास है ये धाम
बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 2026 का पहला जत्था जम्मू से रवाना
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 2026 के पहले जत्थे को रवाना किया. यह यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी.
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 2026 के पहले जत्थे को रवाना किया. इसके साथ ही जम्मू से पुंछ जिले के मंडी क्षेत्र में स्थित भगवान शिव के प्राचीन मंदिर तक जाने वाली इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत हो गई. यह यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी.
कहां है बूढ़ा अमरनाथ मंदिर?
बूढ़ा अमरनाथ मंदिर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मंडी इलाके में स्थित है. यह भगवान शिव को समर्पित प्राचीन धार्मिक स्थल है. यहां हर साल सावन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का क्या है महत्व
बूढ़ा अमरनाथ यात्रा जम्मू क्षेत्र की धार्मिक परंपरा और स्थानीय संस्कृति से जुड़ी हुई है. यात्रा के दौरान श्रद्धालु जम्मू से पुंछ तक का सफर करते हैं और मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करते हैं.
ये भी पढ़ें: तीसरी सोमवारी पर बाबा नगरी में उमड़ेगा कांवरियों का सैलाब, पांच लाख भक्तों के जुटने की उम्मीद
पहले जत्थे की रवानगी के साथ ही जम्मू में यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला. देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालुओं के इस यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक कुमार गुप्ता
दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









