ओडिशा: बाढ़ से बिगड़े हालात, सैकड़ों गांव जलमग्न, अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ से प्रभावित खेतों और इलाकों का हवाई दृश्य, फोटो-एएनआई

Odisha Floods: ओडिशा में लगातार बारिश और उफनती नदियों ने कई जिलों में हालात बिगाड़ दिए हैं. सैकड़ों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं और लाखों लोग प्रभावित हैं. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे चिंता और बढ़ गई है.

विज्ञापन

Odisha Floods: ओडिशा में लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है. मयूरभंज समेत उत्तरी ओडिशा के कई इलाकों में नदियां उफान पर हैं और निचले क्षेत्रों में पानी भर गया है. राज्य में अब तक करीब 27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं, जबकि एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाया गया है.

मयूरभंज में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

मयूरभंज जिले में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. लगातार भारी बारिश के कारण बुधबलंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. इससे गांव, खेत और कई सड़कें पानी में डूब गई हैं. बेतनोटी, बदासाही, रसगोबिन्दपुर और मोराडा समेत कई ब्लॉकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. कई जगह सड़कों और पुलों पर दो से चार फीट तक पानी जमा होने से यातायात भी प्रभावित हुआ है.

27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

राज्य में बैतरनी, ब्राह्मणी, सालंदी, जलका और बुधबलंगा नदी प्रणालियों से जुड़े कई जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, करीब 27 लाख लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है. एक लाख से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है, जहां भोजन, पीने का पानी, चिकित्सा सहायता और दूसरी जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं.

धामनगर की 20 से 22 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित

ओडिशा के उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने कहा कि नदियों में चौथी बार बाढ़ जैसी स्थिति बनी है. प्रशासन पहले की तरह तय SOP के तहत राहत कार्य कर रहा है. उन्होंने बताया कि धामनगर, भंडारीपोखरी, चांदबाली और तिहिडी ब्लॉक अभी भी बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं. अकेले धामनगर ब्लॉक की 20 से 22 पंचायतें प्रभावित हैं. प्रभावित इलाकों में सूखा राशन और मुफ्त कम्युनिटी किचन की सुविधा दी जा रही है.

ODRF और NDRF की टीमें राहत कार्य में जुटीं

बाढ़ प्रभावित इलाकों में ODRF और NDRF की कई टीमें बचाव और राहत अभियान चला रही हैं. कुछ नदियों में जलस्तर कम होना शुरू हुआ है, लेकिन नए मौसम तंत्र को देखते हुए प्रशासन अभी भी हाई अलर्ट पर है. जिला कलेक्टरों को 18 अगस्त तक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

मयूरभंज में रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मयूरभंज में अगले 48 घंटे के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. 17 से 18 अगस्त के लिए विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में 24 घंटे के भीतर 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है.

बंगाल की खाड़ी में बना नया मौसम तंत्र

उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा तट पर बना निम्न दबाव तंत्र मजबूत हो रहा है. इसके अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. इस सिस्टम के कारण मयूरभंज के साथ बालासोर, भद्रक, जाजपुर और क्योंझर समेत उत्तरी ओडिशा के कई हिस्सों में मौसम और बिगड़ सकता है.

Also Read:मौसम : लो प्रेशर का असर, बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट


विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola