Viral Video : जंतर-मंतर पर पढ़ाई नहीं, लड्डू को लेकर होगा आंदोलन, देखें ये मजेदार वीडियो
स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच देता बच्चा (Photo: X)
Viral Video : शनिवार को जब पूरा देश 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा था, तभी एक सरकारी स्कूल के नन्हे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया. मंच पर बच्चे का आत्मविश्वास और अपनी मासूमियत भरे अंदाज में ‘दो लड्डू’ वाली बात रखने का तरीका लोगों को खूब पसंद आया.
Viral Video : 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में तिरंगा फहराया गया, स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और बच्चों ने देशभक्ति की बातें कहीं. लेकिन एक सरकारी स्कूल के नन्हे बच्चे की स्पीच ने इन सबसे अलग सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़े बच्चे ने स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर मिलने वाले सिर्फ दो लड्डुओं को लेकर ऐसी बात कही कि लोग मुस्कुराने लगे.
बच्चे ने कहा कि जब देश को आजाद हुए 80 साल हो गए हैं, तो बच्चों को भी 80-80 लड्डू मिलने चाहिए. उसने स्कूलों में बढ़ते सिलेबस और फीस का उदाहरण देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि बच्चों को कम से कम काजू कतली तो मिलनी चाहिए. इसके बाद उसने चेतावनी तक दे डाली कि अगर दो लड्डुओं की परंपरा नहीं बदली, तो जंतर-मंतर पर पढ़ाई नहीं, मिठाई को लेकर आंदोलन होगा.
यूजर्स को अपने स्कूल के दिनों की याद आ गई
बच्चे की मासूमियत और आत्मविश्वास ने सोशल मीडिया यूजर्स को अपने स्कूल के दिनों की याद दिला दी. कई लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर मिलने वाले वही दो लड्डू आज भी बचपन की प्यारी यादों में शामिल हैं.
वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने क्या लिखा?
Mukhtar Shaikh @MukhtarUddin70 नाम के एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि देश के अन्दर इतना कुछ बदल गया है लेकिन ये स्कूल वालों का दो लड्डू देने का रिवाज़ अभी तक नहीं बदला. आज भारत 80वा स्तंत्रता दिवस मना रहा है लेकिन ये अभी भी दो लड्डुओं से काम चला रहे हैं!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









