ट्विशा शर्मा मौत केस: CBI ने 200 लोगों से की पूछताछ, पीड़िता के साथ क्रूरता का दावा, अब इन सवालों पर नजर
ट्विशा शर्मा अपने पति समर्थ सिंह के साथ (File Photo)
ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने अदालत में चार्जशीट पेश की. एजेंसी ने 150 से 200 गवाहों से पूछताछ की है. वहीं, परिवार कुछ विशेष पहलुओं की गहन जांच की मांग कर रही है.
ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की चार्जशीट अदालत में पेश किए जाने की प्रक्रिया जारी है. पीड़िता के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने बताया कि दस्तावेजों की अभी समीक्षा की जा रही है, इसलिए चार्जशीट में शामिल सभी जानकारियों के बारे में फिलहाल स्पष्ट रूप से कुछ कहना मुश्किल है.
पीड़िता के साथ क्रूरता का दावा
आशीष शर्मा ने कहा कि अब तक सामने आई जानकारी से यह स्पष्ट हुआ है कि पीड़िता के साथ क्रूरता की गई थी. उन्होंने बताया कि अदालत ने सभी संबंधित अधिकारियों को शाम 5 बजे दोबारा पेश होने के लिए बुलाया है. दस्तावेजों की समीक्षा पूरी होने के बाद सीबीआई भी अदालत में मौजूद रहेगी.
उन्होंने कहा कि परिवार को दूसरे पोस्टमार्टम के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. साथ ही, फिलहाल मामले में किसी तरह की छेड़छाड़ या बाहरी दबाव का भी कोई उल्लेख सामने नहीं आया है.
दहेज से जुड़े आरोपों में केस दर्ज
आशीष शर्मा के मुताबिक, मामले में दहेज निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. सीबीआई ने मामले के अन्य पहलुओं की गहराई से जांच के लिए अदालत से अनुमति मांगी है. एजेंसी ने कथित क्रूरता और दहेज से जुड़े आरोपों को लेकर तथ्य अदालत के सामने रखे हैं.
ये भी पढ़ें: लखीसराय के अशोक धाम में कैसे मची भगदड़? 7 की मौत, 12 से ज्यादा घायल, जानें पूरा मामला
150 से 200 लोगों से पूछताछ
परिजन के मुताबिक, सीबीआई ने अब तक करीब 150 से 200 गवाहों से पूछताछ की है और मामले में कुछ अहम जानकारियां जुटाई हैं. हालांकि, परिवार का मानना है कि कुछ महत्वपूर्ण सवालों पर अभी और जांच की जरूरत है.
आशीष शर्मा ने विशेष रूप से घटना से जुड़े 2-3 महत्वपूर्ण दिनों के फोन रिकॉर्ड, घटना से दो सप्ताह पहले के दौरान लोगों की गतिविधियों और मामले को दबाने में कथित तौर पर उच्च पदस्थ अधिकारियों की भूमिका जैसे पहलुओं की जांच की जरूरत बताई.
ये भी पढ़ें: बंगाल के तारापीठ में हादसा, होटल में लगी आग, अब तक सात लोगों की जलकर मौत
उन्होंने उम्मीद जताई कि न्याय व्यवस्था मामले में सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच के बाद निष्पक्ष फैसला देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक कुमार गुप्ता
दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









