ePaper

NEET-UG 2024 : SC ने कहा -परीक्षा की पवित्रता से समझौता हुआ, फिजिक्स वाला की याचिका पर 12 जून को होगी सुनवाई

Updated at : 11 Jun 2024 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
Supreme Court

Supreme Court

फिजिक्स वाला के CEO अलख पांडे ने बताया कि हमने जो याचिका दायर की है उसपर बुधवार को सुनवाई होगी. हमारी याचिका में ग्रेस मार्क्स और पेपर लीक दोनों पर बात की गई है.

विज्ञापन

NEET-UG 2024 : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नीट रिजल्ट पर दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए एनटीए को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने यह भी कहा कि परीक्षा की पवित्रता से समझौता किया गया है. कोर्ट के नोटिस जारी करने पर फिजिक्स वाला के CEO अलख पांडे ने कहा, हमने जो याचिका दायर की है उसपर बुधवार को सुनवाई होगी. हमारी याचिका में ग्रेस मार्क्स और पेपर लीक दोनों पर बात की गई है. आज जो सुनवाई हुई है उसमें ग्रेस मार्क्स पर कोई बात नहीं हुई है. अलख पांडे ने कहा कि कोर्ट ने आज जिस याचिका पर सुनवाई कि वो पेपरलीक से जुड़ा है, क्योंकि उस वक्त रिजल्ट घोषित नहीं हुए थे.

नहीं रूकेगी काउंसिलिंग

अलख पांडे के वकील जे साई दीपक ने बताया कि नीट परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं. कुछ याचिकाएं नीट रिजल्ट घोषित होने से पहले की हैं और कुछ बाद की है. जो याचिकाएं सिर्फ पेपरलीक से जुड़ी थीं, उनपर नोटिस हो चुका है. लेकिन हमारी याचिका संभवत: बुधवार को सुनवाई के लिए लिस्ट हो जाए. हमने ग्रेस मार्क्स और पेपरलीक दोनों का मामला उठाया है. कई बच्चों को 60-70 नंबर ग्रेस मार्क्स के तौर पर दिए गए हैं, जिससे उन्होंने फुल मार्क्स मिल गए हैं. कोर्ट ने आज एनटीए को नोटिस तो जारी किया, लेकिन वर्तमान परिस्थिति में काउंसिलिंग की प्रक्रिया को रोकने से मना कर दिया है.

Also Read :NEET Result 2024: सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को नोटिस किया जारी, नहीं रुकेगी काउंसलिंग

आलमगीर आलम ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, बीजेपी बोली- दबाव में उठाया ये कदम

ICC Rankings में टॉप-100 में भी नहीं हैं टीम इंडिया का ये स्टार गेंदबाज, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

एनटीए ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से किया इनकार

नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी की शिकायत पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता पर सवाल उठे हैं, तो टेस्टिंग एजेंसी को जवाब देना होगा. जस्टिस विक्रम नाथ और असदुद्दीन अमानउल्लाह की बेंच ने कहा कि चूंकि काउंसिलिंग शुरू हो चुका है, इसलिए हम उसपर रोक नहीं लगाएंगे. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तिथि आठ जुलाई निर्धारित की है. ज्ञात हो कि नीट परीक्षा को रद्द करने की मांग करते हुए याचिकाएं दाखिल की गई हैं. वहीं एनटीए का कहना है कि परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. ज्ञात हो कि नीट परीक्षा मेडिकल काॅलेजों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है.

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola