National Highway : छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे होंगे चकाचक, इन इलाकों की सड़कों पर होगा काम

Updated:
विज्ञापन
National Highway Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के सड़क की तस्वीर (Photo: AI)

National Highway : बारिश के बाद सड़कें बुरी तरह जर्जर हो गई, जिसकी वजह से यात्रा करने में लोगों को परेशानी आ रही है. इसे सुधारने के लिए सरकार ने 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की मरम्मत योजना शुरू की है. कार्य पूरा होने के बाद सफर सुरक्षित, आसान तो होगा ही, साथ में समय भी बचेगा.

विज्ञापन

National Highway : लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना) ने दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के लोगों को जर्जर सड़कों से राहत देने के लिए कुछ दिन पहले नौ टेंडर जारी किए हैं. इन टेंडरों के जरिए राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत और रखरखाव किया जाएगा. इसका कुल खर्च करीब 3,000 करोड़ रुपये से अधिक आने की बात कही जा रही है. इन सड़कों पर सामान्य समय में 6 घंटे का सफर अब गड्ढों और खराब हालात की वजह से 7-8 घंटे तक लग रहा है. इसकी वजह से लोग परेशान हैं. बरसात ने स्थिति और बिगाड़ दी थी. मरम्मत के बाद यात्रा समय कम और सफर सुरक्षित होगा.

सफर अधिक सुगम और सुरक्षित होगा

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने जर्जर सड़कों को सुधारने के लिए 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की मरम्मत योजना शुरू की है. इसके पूरा होने पर यात्रा का समय घटेगा और सफर अधिक सुगम तथा सुरक्षित होगा. बारिश के बाद सड़कें बहुत जर्जर हो गई थीं, जिससे रोजमर्रा की यात्रा करने में लोगों को दिक्कत आ रही थी. सड़कें खतरनाक हो गई थी. भारी वाहन फंस जाते और छोटी गाड़ियां दुर्घटनाओं का शिकार होती थीं. मरम्मत के बाद प्रदेश के लोग इन परेशानियों से राहत पाएंगे.

छत्तीसगढ़ में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने मक��द

यात्रा समय घटने से छत्तीसगढ़ के बस्तर, सुकमा, कोंटा और नारायणपुर के हजारों ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी. इससे व्यापार के अलावा पर्यटन और आवागमन तेज होगा. किसानों और व्यापारियों को माल ढुलाई में समय और पैसे की बचत भी होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार  होता नजर आएगा. इन सभी कामों के लिए निविदाएं 5 सितंबर तक मांगी गई हैं. विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें : National Highway : छत्तीसगढ़ के रोड होंगे चकाचक, इन क्षेत्रों में बनेंगे 195 करोड़ रुपये की सड़कें

किन सड़कों पर होगा काम, जानें

1. कटनी–गुमला रोड (NH-43) 32 किमी.
2. NH-63 (कांकेर, नारायणपुर, बस्तर)
3. भोपालपट्टनम–जगदलपुर मार्ग (NH-63)100 किमी.
4. जगदलपुर–सुकमा–कोंटा रोड (NH-30) 38 किमी.
5. रतनपुर–केन्दा–केवंची रोड (NH-45) 5.5 किमी.
6. ढेका–बनारी मार्ग (NH-49): 33.18 किमी. 

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola