MP Political Crisis : 'मध्‍य प्रदेश की राजनीति में कोरोना, पहले इसे हटाना होगा', कमलनाथ का तंज

Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Mar 2020 1:04 PM

विज्ञापन

MP Political Crisis : मध्‍यप्रदेश में सरकार बचाने का प्रयास लगातार कांग्रेस कर रही है. इस बीच शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने राजभवन पहुंचे. उन्होंने राज्यपाल को एक पत्र सौंपा और भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया. यही नहीं सूबे मुख्‍यमंत्री ने राज्यपाल से यह भी कहा कि वे आगामी सत्र में बहुमत परीक्षण के लिए तैयार हैं. आपको बता दें कि राज्यपाल अपने गृहनगर लखनऊ में होली का त्योहार मनाने के बाद गुरुवार को भोपाल लौटे.

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने के बाद पत्रकारों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों को बंदी बनाकर रखा गया हैं और उन्हें वापस लाया जाना चाहिए.

इधर, विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने सभी विधायकों को शुक्रवार को उनके सामने पेश होने को कहा है. प्रजापति ने कहा है कि सभी विधायकों को आना होगा और यह बताना होगा कि इस्तीफा उन्होंने खुद दिया है और फैसला बिना किसी के दबाव में आये लिया गया है. आगे विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधायकों के दबाव में इस्तीफा नहीं देने की पुष्टि करना स्पीकर की जिम्मेदारी है. सारी प्रक्रिया नियमों के तहत होनी चाहिए.

भाजपा 16 मार्च को करेगी कांग्रेस सरकार के शक्ति परीक्षण की मांग

कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के त्यागपत्र देने के बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार के संकट में आ जाने के मद्देनजर प्रदेश भाजपा 16 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के पहले ही दिन वर्तमान सरकार का शक्ति परीक्षण कराने की मांग करेगी. वहीं कांग्रेस इस शक्ति परीक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा समय लेने के लिए तमाम तरीके अपनाने की जुगत लगाएगी.

पहले मप्र की राजनीति के कोरोना वायरस को हटाना होगा:कमलनाथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस तो यहां राजनीति में है, पहले इसे हटाना होगा बाद में कोरोना वायरस को देखा जाएगा. राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात के बाद राजभवन के बाहर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोरोना वायरस के चलते राज्य विधानसभा का बजट सत्र टलने के सवाल पर पत्रकारों से कहा कि कोरोना वायरस तो यहां राजनीति में है, पहले इसे हटाना होगा बाद में कोरोना वायरस को देखा जाएगा.

क्या है वर्तमान स्थिति

मध्यप्रदेश विधासभा के 228 विधायकों में से कांग्रेस के 22 विधायकों ने अपने त्यागपत्र राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिये हैं. कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र यदि मंजूर हो जाते हैं तो विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या घटकर 206 हो जाएगी और बहुमत का आंकड़ा 104 हो जाएगा. कांग्रेस के पास अपने 92 विधायक बचेंगे, जबकि भाजपा के विधायकों की संख्या 107 है. मालूम हो कि मध्यप्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं, इनमें से वर्तमान में दो खाली हैं. इनमें से कांग्रेस के विधायकों की संख्या 114 एवं भाजपा के 107 हैं, जबकि कांग्रेस को समर्थन दे रही बसपा के दो विधायक, सपा का एक एवं चार निर्दलीय विधायक हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola