Mission Shakti 5.0: योगी राज में अपराधियों की खैर नहीं, पिछले 20 दिनों में 256 ढेर, मेरठ जोन अव्वल

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Mission Shakti 5.0: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज कर दिया है. पिछले 20 दिनों में राज्यभर में एक दर्जन से अधिक एनकाउंटर की कार्रवाई की गई, जिसमें कई दुर्दांत अपराधियों को ढेर किया गया और कई को हॉफ एनकाउंटर में दबोचा गया.

विज्ञापन

Mission Shakti 5.0: सोमवार 13 अक्टूबर को मेरठ में एक बच्ची के साथ दरिंदगी के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी शहजाद उर्फ निक्की को एनकाउंटर में मार गिराया गया. इसके पहले बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले अपराधियों को पुलिस ने करारा जवाब दिया.

मेरठ जोन ने मारी बाजी, प्रदेश में पहले स्थान पर

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश में 256 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया गया.

कुल मुठभेड़: 15,726
गिरफ्तार: 31,960 अपराधी
घायल: 10,324 अपराधी
शहीद पुलिसकर्मी: 18
घायल पुलिसकर्मी: 1,754

एनकाउंटर कार्रवाई में मेरठ जोन सबसे आगे

मुठभेड़: 4,453
गिरफ्तार: 8,312 अपराधी
घायल अपराधी: 3,131
ढेर हुए अपराधी: 85
घायल पुलिसकर्मी: 461
शहीद पुलिसकर्मी: 2

अन्य जोनों का प्रदर्शन

वाराणसी जोन: 1,108
मुठभेड़, 2,128
गिरफ्तार, 27 अपराधी ढेर

आगरा जोन: 2,374 मुठभेड़, 5,631 गिरफ्तार, 22 अपराधी ढेर
लखनऊ जोन: 846 मुठभेड़, 17 अपराधी ढेर
प्रयागराज ज़ोन: 572 मुठभेड़, 10 अपराधी ढेर
बरेली जोन: 2,059 मुठभेड़, 17 अपराधी ढेर
कानपुर जोन: 717 मुठभेड़, 12 अपराधी ढेर
गोरखपुर जोन: 642 मुठभेड़, 8 अपराधी ढेर

कमिश्नरेट स्तर:

गाजियाबाद: 736 मुठभेड़, 13 अपराधी ढेर
लखनऊ: 138 मुठभेड़, 12 अपराधी
वाराणसी: 131 मुठभेड़, 7 अपराधी
कानपुर: 234 मुठभेड़, 4 अपराधी
आगरा: 458 मुठभेड़, 7 अपराधी

पुलिसिया कार्रवाई से अपराधियों में बढ़ा डर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में यूपी पुलिस ने ‘अपराधी या जेल, या प्रदेश से बाहर’ के मंत्र को धरातल पर उतारा. संगठित अपराध, माफियागिरी और अवैध वसूली पर लगातार सख्त कार्रवाई की गई. एनकाउंटर के साथ-साथ पुलिस ने संपत्ति कुर्की, गैंगस्टर एक्ट और एनएसए जैसे कानूनों का प्रभावी प्रयोग किया. पुलिस की साहसिक और त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों को प्रदेश छोड़ने पर मजबूर कर दिया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola