Mumbai Fire: मुंबई के कुर्ला इलाके में भीषण आग, 20 से ज्यादा गाड़ियां खाक

Updated at : 13 Oct 2021 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
Mumbai Fire: मुंबई के कुर्ला इलाके में भीषण आग, 20 से ज्यादा गाड़ियां खाक

Mumbai, Kurla Fire: घटना की जानकारी जैसे ही मिली फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन आग इतनी भीषण थी कि इसने 20 मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया. आग किस वजह से लगी इसका अबतक पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन

मुंबई के कुर्ला इलाके में भीषण आग लगी है. कुर्ला स्थित नेहरू नगर में भीषण आग लगी है. आग की तीव्रता का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्किंग में खड़ी तकरीबन 20 से ज्यादा मोटरसाइकिल में आग लग गयी है. गाड़ियां नेहरू नगर रिहायशी सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी थी. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार आग आज सुबह लगी है.

Also Read: Maharashtra News: मुंबई के खार इलाके में नूतन विला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन लोगों को बचाया गया

घटना की जानकारी जैसे ही मिली फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन आग इतनी भीषण थी कि इसने 20 मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया. आग किस वजह से लगी इसका अबतक पता नहीं चल पाया है.

इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन भारी नुकसान पहुंचा है. इस इलाके में रहने वाले लोगों ने शक जाहिर किया है कि किसी ने सिगरेट पी कर फेंक दिया जिसकी वजह से यह आग लगी है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Also Read: Maharashtra: मुंबई के सनराइज अस्पताल में आग लगने से अबतक 9 लोगों की मौत, मॉल में चल रहा था हॉस्पिटल

एक साथ इतनी गाड़ियों के जलकर राख होने के बाद इस इलाके में लगी सीसीटीवी की जांच की जा रही है. आग इतनी तेज थी कि इस पर काबू पाने के लिए 16 दमकल की गाड़ियां आयी.

आग लगने की दूसरी घटना मुंबई -पुणे एक्सप्रेस-वे पर भी घटी है. इस घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है. टेम्पो मुंबई से पुणे की तरफ जा रही थी जिसमे अचानक आग लग गयी. आग अचानक लगने की वजह से केबिन में बैठा ड्राइवर बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola