Manipur Landslide: आर्मी कैंप के पास लैंडस्लाइड, 6 शव अबतक किये गये बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2022 1:56 PM

विज्ञापन

Manipur Landslide: खबरों की मानें तो अब तक छह लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं. वहीं कई लोग मलबे में अभी भी दबे हैं. घटनास्‍थल के पास राहत बचाव कार्य जारी है.

विज्ञापन

Manipur Landslide : पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां लगातार भारी बारिश की वजह से आज भूस्खलन हुआ जिसकी चपेट में आम लोगों के साथ टेरिटोरियल आर्मी के 50 से अधिक जवान आ गये. यह घटना तुपुल रेलवे स्टेशन के पास की बतायी जा रही है. खबरों की मानें तो अब तक छह लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं. वहीं कई लोग मलबे में अभी भी दबे हैं.


अमित शाह ने किया ट्वीट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मणिपुर में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भूस्खलन के संबंध में सूचना मिली. इसके मद्देनजर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात किया हूं. राहत बचाव कार्य जोरों पर जारी है. एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और बचाव कार्यों में शामिल हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola