ePaper

Lockdown News : महाराष्ट्र में फूटा 'कोरोना बम', स्कूल-कॉलेज के साथ बस बंद,सब्जी-राशन की दुकानें भी नहीं खुलेंगी, उद्धव ठाकरे की बढ़ी टेंशन

Updated at : 19 Mar 2021 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
Lockdown News : महाराष्ट्र में फूटा 'कोरोना बम', स्कूल-कॉलेज के साथ बस बंद,सब्जी-राशन की दुकानें भी नहीं खुलेंगी, उद्धव ठाकरे की बढ़ी टेंशन

Nagpur: Burdi flyover wears a deserted look during a complete lockdown, imposed by authorities due to surge in coronavirus cases, in Nagpur, Tuesday. March 16, 2021. (PTI Photo)(PTI03_16_2021_000131B)

Maharashtra Corona Lockdown Updates : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. Maharashtra, Corona Lockdown Updates, pm modi ,coronavirus latest updates 19 march 2021, records single day corona cases ,maharashtra news ,lockdown fir ,school band

विज्ञापन
  • महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर

  • महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 25,833 नये मामले

  • पालघर के कलेक्टर ने स्कूल कॉलेज को बंद करने का फैसला किया

Maharashtra Corona Lockdown Updates : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. एक दिन में संक्रमण के 25 से ज्यादा नये मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है. महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 25,833 नये मामले सामने आये जो पिछले साल मार्च से रोजाना के सबसे अधिक मामले हैं. इन नये मरीजों को मिलाकर राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 23,96,340 हो गई है. 58 मरीजों की मौत हो जाने के बाद राज्य में अबतक 53,138 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं. रोजाना 24,886 मामलों का रिकार्ड पिछले साल 11 सितंबर को सामने आया था.

इसी बीच पालघर के कलेक्टर ने स्कूल-कॉलेज को बंद करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि पालघर जिले के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और निजी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे. इधर नागपुर में लोगों के रवैये की वजह से लॉकडाउन फेल हो रहा है. यहां प्रशासन ने 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया है. अब प्रशासन ने फैसला लिया है कि दोपहर 1 बजे के बाद सब्जी, राशन, डेली नीड्स, मांस सहित सभी दुकाने बंद रखी जाएगी. सिर्फ दवाई की दुकानें खोलने की इजाजत प्रशासन की ओर से दी जाएगी.

उद्धव ठाकरे की बढ़ी टेंशन

आपको बता दें कि महाराष्‍ट्र में कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है. केंद्रीय दल ने अपनी रिपोर्ट में ऐसा कहा था. इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संभागीय आयुक्तों से कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए घोषित पाबंदियों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है. डिजिटल बैठक में ठाकरे ने कहा कि राज्य में रोजाना मामले बड़ी तेजी से बढ़े हैं लेकिन वैक्सीन अभियान ने भी रफ्तार पकड़ी है. पिछले साल इस महामारी के आने के बाद गुरुवार को सर्वाधिक मामले के मद्देनजर जिला प्रशासन संक्रमितों के संपर्क में आने व्यक्तियों की पहचान की गति बढ़ाए, पाबंदियां एवं सुरक्षा नियम लागू करें. ठाकरे ने कहा कि रोजाना तीन लाख टीके लगाना लक्ष्य होना चाहिए.

Also Read: Coronavirus New Case : क्या लगेगा लॉकडाउन ? देश में कोरोना का कहर, 10 महीने बाद पिछले पांच दिनों में सबसे ज्यादा केस
बसों पर सरकार ने लगाई रोक

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों के आवागमन पर 20 मार्च से रोक लगा दी है. मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने यहां कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त आयुक्तों-जिलाधिकारियों तथा मेडिकल कॉलेज के डीन आदि से चर्चा कर महाराष्ट्र में बनी कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों के आवागमन पर 20 मार्च से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.

महाराष्ट्र में संक्रमण की दूसरी लहर

इधर पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के मुंबई और अन्य हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि संक्रमण की “पहली लहर में हुई हरकत” नहीं बल्कि “दूसरी बड़ी लहर” है. समाचार चैनल ‘एनडीटीवी 24/7′ पर केईएम अस्पताल के डीन हेमंत देशमुख ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में हो रही वृद्धि से अब स्थिति भयावह हो गई है. देशमुख ने टीवी चैनल पर कहा कि यह पहली लहर में हुई हरकत नहीं है बल्कि दूसरी बड़ी लहर है जो शुरू हो रही है. इस बार मौत की दर कम है और ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि संक्रामक क्षमता कम है.

भाषा इनपुट के साथ

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola