Mahakumbh Stampede : महाकुंभ हादसे पर लोकसभा में हंगामा, ओम बिरला भड़के

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Feb 2025 11:14 AM

विज्ञापन

लोकसभा

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ हादसे पर चर्चा की मांग करते हुए विपक्ष ने लोकसभा में जोरदार हंगामा किया.

विज्ञापन

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ हादसे को लेकर लोकसभा में हंगामा सोमवार को देखने को मिला. विपक्ष मृतकों की सूची जारी करने की मांग कर रहा है. हादसे पर सदन में चर्चा की मांग की जा रही है. संसद में बजट सत्र के तीसरे दिन निचले सदन में विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच सुबह 11 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई. विपक्ष के सांसद लगातार नारे लगाते नजर आए.

प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा में हंगामा, भड़के स्पीकर

प्रश्नकाल के दौरान, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों की आलोचना की. उन्होंने कहा, ”क्या भारत के लोगों ने आपको नारेबाजी करने और सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए सांसद चुना है?” लोकसभा में जोरदार नारेबाजी जारी रहने के बीच स्पीकर ओम बिरला ने सोमवार को विपक्ष से शिष्टाचार बनाए रखने का आग्रह किया. वहीं अन्य सांसद अपने सवाल उठा रहे थे. विपक्षी सदस्यों ने महाकुंभ में मची भगदड़ पर चर्चा की मांग की, जिसमें 30 लोगों की जान चली गई. विपक्षी सांसदों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “तानाशाही नहीं चलेगी.” स्पीकर ने कहा, “भारत के लोगों ने आपको संसद में टेबल तोड़ने या नारे लगाने के लिए नहीं चुना है.”

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में चर्चा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 पर संसदीय चर्चा आज शुरू होनी है. इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में चर्चा होगी. इस बीच, लोकसभा और राज्यसभा में तीखी बहस होने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्षी दलों ने बजट सत्र के दौरान महाकुंभ भगदड़ त्रासदी पर चर्चा की मांग की है. हालांकि, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कोई आश्वासन नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने कहा कि संसद के एजेंडे पर व्यापार सलाहकार समिति फैसला करेगी.

कब तक चलेगा संसद का बजट सत्र

केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया गया था. सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा. दूसरा भाग 10 मार्च को शुरू होगा. सत्र का समापन 4 अप्रैल को होगा. सत्र के विधायी एजेंडे में वक्फ (संशोधन) विधेयक और आव्रजन और विदेशी विधेयक सहित 16 विधेयक हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola