मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक के हमलावरों का एनकाउंटर

पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ (Photo: ANI)
UP Encounter : गाजियाबाद में पूर्व मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपियों में शामिल जीशान की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई. वहीं, हमले में गंभीर रूप से घायल सलीम की हालत अब भी नाज़ुक बनी हुई है.
UP Encounter : उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के लोनी थाना इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने का एक ईनामी आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया. घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि सलीम पर जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त जीशान पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसपर एक लाख रुपये का इनाम था.
बाद में लोनी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मुकेश सिंह सोलंकी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी जीशान की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान जीशान (निवासी नगला सैफी, जिला अमरोहा) के रूप में हुई है. उसने बताया कि जीशान ने ही यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर कथित तौर पर हमला किया था.
हमले में इस्तेमाल हथियार बरामद
पुलिस के मुताबिक मौके से हमले में इस्तेमाल चाकू, एक पिस्तौल, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है. पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
दो हमलावरों ने यूट्यूबर पर किया था हमला
पुलिस ने बताया था कि लोनी इलाके में हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने 50 साल के यूट्यूबर पर चाकू से कई बार वार किए थे. यूट्यूबर अपने यूट्यूब चैनल पर एक विशेष धर्म को लेकर कथित विवादास्पद वीडियो के कारण विवादों में आए थे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया. शनिवार को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे. सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर गाजियाबाद में अली गार्डन स्थित उनके दफ्तर में सुबह की नमाज अदा करने के कुछ ही समय बाद हमला किया गया था.
#WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh: Police Commissioner J Ravinder Goud says, "Two days ago, an attack was carried out on a man at Loni police station, after which we identified the attackers by reviewing the CCTV footage. The police team was attempting to arrest them… Today, we… pic.twitter.com/MIlCnQgPdP
— ANI (@ANI) March 2, 2026
जीशान का साथी फरार
पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि दो दिन पहले लोनी थाने क्षेत्र में एक व्यक्ति पर हमला किया गया था. सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद हमलावरों की पहचान कर ली गई थी और पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी. सूचना मिली कि वही हमलावर फिर से लोनी आकर वारदात को अंजाम दे सकते हैं. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की. इसी दौरान बाइक सवार दो लोगों ने पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया. उसने अपना नाम जीशान बताया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसका एक साथी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










