Mahakumbh Mela 2025 : महाकुंभ के पॉवर सेंटर का क्या है बॉलीवुड कनेक्शन? जानें यहां
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Dec 2024 8:37 AM
महाकुंभ मेले का पॉवर सेंटर
Mahakumbh Mela 2025 : सीएम योगी के निर्देश पर युद्ध स्तर पर महाकुंभ को भव्य बनाने का काम चल रहा है. 100 से अधिक अफसरों की टीम पॉवर सेंटर से महाकुंभ की मॉनिटरिंग करेगी. इसी कंट्रोल रूम से मेले के चप्पे चप्पे पर टॉप 20 अफसर नजर रखेंगे.
Mahakumbh Mela 2025 : महाकुंभ में इस बार सुंदरता और सुरक्षा का अद्भुत संगम नजर आएगा. देश-विदेश के श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे. इस पूरे मेले को संचालित करने वाला पावर सेंटर यानी नया कंट्रोल रूम भी बनकर करीब पूरा हो चुका है. यहां शीर्ष अधिकारी बैठकर रणनीति बनाएंगे. कंट्रोल रूम से ही मेले के चप्पे चप्पे पर पैनी नजर रखी जाएगी. महाकुंभनगर में इस कंट्रोल रूम को बनाने में बॉलीवुड के प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर और वास्तुकार पवन पांडे का सहयोग लिया गया है.
किस चीज की मॉनिटरिंग होगी पॉवर सेंटर से
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विश्व के इस सबसे बड़े मेले को सजाने संवारने का काम जारी है. महाकुंभनगर में बना यह कंट्रोल रूम मेले से पहले चल रही तैयारियों के साथ-साथ मेले के दौरान सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करेगा. यहां कॉन्फ्रेंस हॉल में मेले को संचालित करने के लिए बैठकों की जाएगी. मीडिया के स्पेशल ब्लॉक भी बनाए जा रहे हैं, जो संपूर्ण मेले की जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाएंगे.
Read Also : Mahakumbh 2025 : खाना, लॉकर, वॉशरूम, चेंजिंग रूम कहां है? चैटबॉट से करें सवाल चुटकी में मिलेगा जवाब
महाकुंभ को भव्य बनाने की तैयारी
महाकुंभनगर के अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार के महाकुंभ को लेकर बहुत उत्साहित हैं. उनकी मंशा है कि दुनिया के सामने महाकुंभ के माध्यम से ऐसा उदाहरण पेश किया जाए, जिससे लोग जानें कि आखिर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश क्यों कहा जाता है? महाकुंभ की सुंदरता को संवारने के लिए देश के कोने-कोने से प्रसिद्ध कलाकारों की बड़ी महत्वपूर्ण टीमें यहां महाकुंभनगर की दीवारों में नवजीवन के रंग उकेरते देखी जा सकती हैं. अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि कंट्रोल रूम में श्रद्धालुओं को लेकर होने वाले जरूरी इंतजाम के लिए वीआईपी बैठकें होंगी.
पवन पांडे ने ने बनाया कंट्रोल रूम
मुंबई में कई फिल्मों और रियलिटी शो के अनुभवी आर्ट डायरेक्टर पवन पांडे ने महाकुंभ का पॉवर सेंटर समय सीमा से पहले तैयार कर दिया है. यह सुरक्षा के लिहाज से बेहद पुख्ता है. प्रयाग के प्रमुख मंदिरों और धर्मस्थलों की कलाकृतियों से इसे सजाया गया है. यहां एक साथ 100 से अधिक अफसरों की टीम काम कर सकेगी. साथ ही महाकुंभ के दौरान हर गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी यहीं से की जाएगी.
Read Also : Mahakumbh 2025 Video : ‘रुद्राक्ष वाले बाबा’ की जय, 1.25 लाख ‘रुद्राक्ष’ की प्रतिज्ञा के साथ पहुंचे महाकुंभ
महाकुंभ मेला कब और कहां लगेगा?
महाकुंभ मेले का 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के दिन से शुरू होगा. इसका समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर होगा. पूरे 12 वर्षों के बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है.
महाकुंभ में शाही स्नान की तारीख क्या है?
मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी 2025
मौनी अमावस्या के दिन 29 जनवरी 2025
बसंत पंचमी के दिन 03 फरवरी 2025
माघी पूर्णिमा के दिन 12 फरवरी 2025
महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










