Mahakumbh 2025 : खाना, लॉकर, वॉशरूम, चेंजिंग रूम कहां है? चैटबॉट से करें सवाल चुटकी में मिलेगा जवाब

Updated:
विज्ञापन
AI Chatbot,Maha Kumbh 2025

AI Chatbot,Maha Kumbh 2025

Mahakumbh 2025: एआई चैटबॉट महाकुंभ की यादगार निशानी का माध्यम बनेगा. क्यूआर स्कैन करिए और फोटो सहित महाकुंभ का प्रमाण पत्र पाइए. सीएम योगी के निर्देश पर देश के कोने-कोने में एआई चैटबॉट का डिजिटल प्रचार किया जा रहा है.

विज्ञापन

Mahakumbh 2025 : आप दुनिया के किसी कोने से भी प्रयागराज पहुंचे हों, महाकुंभ की यादगार निशानी पुरस्कार के तौर पर अपने साथ ले जा सकते हैं. जी हां…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डिजिटल महाकुंभ के विजन के जरिए पूरी दुनिया को मिलने जा रही है. यहां अपनी तरह के पहले अभिनव प्रयोग के रूप में एआई जेनरेटिव चैटबॉट का यूज किया जाएगा. यह हाईटेक टेक्नोलॉजी है. इसमें क्यूआर स्कैन करते ही अपनी फोटो सहित महाकुंभ का प्रमाण पत्र मिलेगा, जिसे प्रिंटेड कॉपी के तौर पर सहेज कर रख भी सकते हैं. सबसे जरूरी बात ये है कि यहां के हर इवेंट और हर मेगा प्रोग्राम की पूरी डिटेल इसी एआई चैटबॉट पर मौजूद रहेगी.

महाकुंभ में अपनी तरह का है यह पहला प्रयोग

महाकुंभ में एआई जेनरेटिव चैटबॉट की हाईटेक टेक्नोलॉजी के जरिए इस तरह का पहला प्रयोग करने की तैयारी है. यह महाकुंभ के लिए रोमांचित देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर बनाया गया है. एआई जेनरेटिव चैटबॉट आपको दुनिया के किसी भी कोने से महाकुंभ नगर तक सुरक्षित पहुंचाने में सक्षम है. साथ ही खाना, लॉकर, वॉशरूम, चेंजिंग रूम सहित सभी जरूरी जानकारी एआई चैट बॉट पलक झपकते बताएगा.

इन 11 भाषाओं में करेगा आपकी मदद

एआई जेनरेटिव चैटबॉट हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, बंगाली, उर्दू में पूछे गए सवाल के जवाब तुरंत देगा. एआई चैटबॉट की विशेषता यह है कि इसमें बोलकर या लिखकर अपने सवाल आप पूछ सकते हैं. साथ ही, जवाब को अपनी भाषा में सुन भी सकते हैं. यह समस्याओं के निराकरण के साथ ही व्यक्तिगत जुड़ाव व अनुभव प्रदान करने का सशक्त माध्यम भी साबित होता नजर आएगा.

Read Also : Mahakumbh 2025 : जापान, स्पेन से विदेशी संत भी पहुंचे महाकुंभ, खूब कर रहे योगी की तारीफ

Kumbh Mela 2025 Date : 2025 में कब से कब तक रहेगा महाकुंभ?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराग में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी. महाकुंभ हिंदू धर्म का सबसे बड़ा उत्सव व मेला होता है, जिसमें दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. महाकुंभ मेले का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया गया है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

उत्तर प्रदेश के प्रयागराग में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी. महाकुंभ हिंदू धर्म का सबसे बड़ा उत्सव व मेला होता है, जिसमें दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. महाकुंभ मेले का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया गया है.