Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में फ्री में मिलेगा भोजन, खास व्यवस्था की गई है श्रद्धालुओं के लिए

Updated:
विज्ञापन
Mahakumbh 2025

महाकुंभ की तस्वीर

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में पुण्य कमाने सैकड़ों संस्थाएं पहुंचेंगी. हर श्रद्धालु को यहां भरपेट भोजन मिलेगा. सैकड़ों संस्थाओं द्वारा निशुल्क भंडारा चलाया जाएगा. भंडारों में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं को निशुल्क प्रसाद मिलेगा.

विज्ञापन

Mahakumbh 2025 : आस्था का सबसे बड़ा समागम महाकुंभ 2025 प्रयागराज में होने जा रहा है. इसमें 40 से 45 करोड़ श्रद्धालु पूरे देश और दुनिया के कोने-कोने से आ सकते हैं. यदि आप भी यहां जाने का मन बना रहे हैं और खाने का टेंशन ले रहे हैं, तो आपकी समस्या का सामाधान हो चुका है. जी हां…सैकड़ों संस्थाएं पुण्य कमाने के लिए यहां पहुंच रहीं हैं. सभी संस्थाएं पूरे मेला क्षेत्र में भंडारों का आयोजन करेंगी, जिसमें समस्त श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी. इन निशुल्क भंडारों के आयोजन से महाकुंभ में आने वाला कोई भी श्रद्धालु भूखा नहीं रहेगा.

महाकुंभ में भंडारा कौन चलाएगा?

प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के अनुसार, महाकुंभ में इस वर्ष 8 हजार से 10 हजार संस्थाओं के आने की संभावना है. महाकुंभ जैसे आयोजन में देश के लगभग सभी पंथों के लोग प्रतिभाग करते हैं. इनमें सैकड़ों ऐसी संस्थाएं भी हैं जो महाकुंभ के दौरान निशुल्क भोजन के लिए लंगर और भंडारे का आयोजन करती हैं. इनमें अक्षय पात्र, इस्कॉन और ओम नमः शिवाय जैसी संस्थाएं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को भोजन कराती हैं. इसके अतिरिक्त प्रशासन ने फेयर प्राइस शॉप्स की भी व्यवस्था की है, जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को कम दाम में भोजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी.

Kumbh Mela 2025 Date : 2025 में कब से कब तक रहेगा महाकुंभ?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराग में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी. महाकुंभ हिंदू धर्म का सबसे बड़ा उत्सव व मेला होता है, जिसमें दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. महाकुंभ मेले का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जा रहा है.

महाकुंभ में शाही स्नान की तारीख क्या है?

मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी 2025
मौनी अमावस्‍या के दिन 29 जनवरी 2025
बसंत पंचमी के दिन 03 फरवरी 2025
माघी पूर्णिमा के दिन 12 फरवरी 2025
महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी 2025

Read Also : Mahakumbh Mela 2025 : महाकुंभ के पॉवर सेंटर का क्या है बॉलीवुड कनेक्शन? जानें यहां

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के अनुसार, महाकुंभ में इस वर्ष 8 हजार से 10 हजार संस्थाओं के आने की संभावना है. महाकुंभ जैसे आयोजन में देश के लगभग सभी पंथों के लोग प्रतिभाग करते हैं. इनमें सैकड़ों ऐसी संस्थाएं भी हैं जो महाकुंभ के दौरान निशुल्क भोजन के लिए लंगर और भंडारे का आयोजन करती हैं. इनमें अक्षय पात्र, इस्कॉन और ओम नमः शिवाय जैसी संस्थाएं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को भोजन कराती हैं. इसके अतिरिक्त प्रशासन ने फेयर प्राइस शॉप्स की भी व्यवस्था की है, जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को कम दाम में भोजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी.