Love Affair : मामी के प्यार में पागल भांजे ने की अपने ही मामा की हत्या!

Updated:
विज्ञापन
Madhya Pradesh HIHG court says woman above 18 years can live with married man

सांकेतिक तस्वीर

Love Affair: उत्तर प्रदेश के एक युवक अपनी ही मामी से प्यार करता था. लड़के ने कई बार अपनी मामी को लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन बार-बार नाकामयाब रहा. जब इस बात का पता उसके मामा को चला, तब उसने बेरहमी से सिर पर पत्थर मारकर अपने ही मामा की हत्या कर दी.

विज्ञापन

Love Affair: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही मामा की बेरहमी से हत्या कर दी. इस हत्या में लड़के के चचेरे भाई और एक दोस्त ने भी युवक का साथ दिया. दरअसल, युवक का अपने मामा की पत्नी के साथ गैरसंबंध थे. युवक दो बार पहले भी अपनी मामी को लेकर घर से भाग चुका था, लेकिन बार-बार पकड़ा जाता. जिसके बाद दोनों को गांव की पंचायत में बुलाया गया, जहां महिला के पति ने दोनों को खड़ी कोटी सुनाई. इसके बाद युवक ने अपने मामा की हत्या कर दी.

जानकारी के मुताबिक, युवक उत्तर प्रदेश के सिंकदपुर गांव का रहने वाला था. 12 अप्रैल की सुबह जब लोग रास्ते से जा रहे थे, तभी उन्हें पेड़ के नीचे एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिली. जिसके बाद गांव के लोगों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन को इस घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी.

पुलिस को घटना स्थल पर एक गाड़ी मिली. गाड़ी के नंबर की मदद से पुलिस ने मृतक के बारे में जानकारी निकाली. पता चला कि मृतक का नाम मचमहेन्द्र प्रजापति था और उनकी उम्र 28 वर्ष थी. जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के परिजनों से पूछताछ की. पूरी जांच के बाद पुलिस के सामने तीन लोगों आकाश, विजय और रोहित के नाम आए. जिसके बाद इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तारी के बाद तीनों से पूछताछ की गई. इसमें पता चला कि मृतक आकाश नाम के लड़के का मामा है. उससे अपनी ही मामी से प्यार हो गया था. दोनों ने कई बार भागने की भी कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे. इसे तंग आकर घर वालों ने यह मामला पंचायत में ले गए, जहां लड़के के मामा ने उसे बहुत डाटा और खड़ी कोटी सुनाई. जिससे आकाश को बुरा लग गया और उसने अपने मामा को मारने का फैसला किया. इसके बाद आकाश ने अपने चचेरे भाई और दोस्त से मदद मांगी और अपने मामा के सिर पर पत्थर से बेरहमी से मारकर हत्या कर दी.

यह भी पढ़े: Viral Video : दहेज नहीं मिला तो मंडप में पगलाया दूल्हा, वीडियो देखकर आएगा गुस्सा

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola