दहेज नहीं मिला तो मंडप में पगलाया दूल्हा, वीडियो देखकर आएगा गुस्सा

Updated:
विज्ञापन
Dahej Ka Viral Video
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Viral Video : दहेज नहीं मिलने पर दूल्हे ने मंडप में जमकर बवाल काटा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी देखें वीडियो में क्या है ऐसा जिसे देखकर यूजर गुस्से में हैं.

विज्ञापन

Viral Video : दहेज एक पुरानी सामाजिक कुरीति है, जिस पर कानून में सजा का प्रावधान भी है. फिर भी कई बार यह विवाद का कारण बनता है. ऐसा ही एक मामला वायरल वीडियो में नजर आ रहा है, जहां दहेज को लेकर दूल्हा मंडप से उठ गया. शादी तोड़ दी. इस वायरल वीडियो में दूल्हा पहले अपनी माला तोड़कर फेंकता दिख रहा है. गुस्से में वह पांव पटकने लगता है. वहां मौजूद लोग उसे शांत करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह बार-बार कहता है, “मुझे शादी नहीं करनी, नहीं करूंगा शादी…” करीब 49 सेकंड के इस वीडियो में दूल्हा लगातार झगड़ा करता दिखता है और शादी से इनकार कर देता है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. देखें वायरल वीडियो

विज्ञापन

दूल्हा किसी की बात नहीं मानता और जोर-जोर से चीखता-चिल्लाता नजर आ रहा है. वीडियो किसी घर के अंदर का है, जिससे लगता है कि यह शादी नहीं, बल्कि तिलक की रस्म हो रही थी. तभी दूल्हे ने दहेज को लेकर विवाद शुरू कर दिया और माहौल बिगड़ गया. X पर इस वीडियो को @gharkekalesh ने पोस्ट किया है. वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया–बरेली में दहेज न मिलने पर गुस्साए दूल्हे ने बीच में छोड़ी शादी की रस्में.

यह भी पढ़ें : प्रशांत किशोर की रैली फ्लॉप? पप्पू यादव-राजद और BJP-JDU के दिग्गजों ने वीडियो दिखाकर घेरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola