Lok Sabha Election 2024: 'कोई भी भ्रष्टाचारी बच नहीं पाएगा', तेलंगाना की रैली में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

PM Narendra Modi

Lok Sabha Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना की धरती से विपक्ष पर जोरदार हमला किया. उन्होंने के कविता की गिरफ्तारी पर कहा कि कोई भी भ्रष्टाचारी बच नहीं पाएगा. पढ़ें प्रधानमंत्री के संबोधन की खास बातें

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साऊथ इंडिया के दौरे पर हैं. उन्होंने शनिवार को तेलंगाना के नगरकुर्नूल में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया और विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरा का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है. पिछले 23 वर्षों से, पहले सीएम और अब पीएम के रूप में जनता की सेवा कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि आपने मुझे सेवा करने का मौका दिया. मैं जनता का सेवक हूं और जनता के लिए मेरा जीवन समर्पित है. मोदी की गारंटी का मतलब है- दी गई गारंटी को पूरा करने की गारंटी. पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

  • रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने कभी बाबा साहब को चुनाव हराने की पूरी कोशिश की थी. इन्होंने आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू जी को भी राष्ट्रपति चुनाव हराने का पूरा प्रसास किया था.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तेलंगाना के लोगों ने उन तस्वीरों को देखा है जिसमें कांग्रेस के नेता ऊपर बैठते हैं और आदिवासी समुदाय के नेता को ज़मीन पर बैठाया जाता है.
  • कांग्रेस और बीआरएस वहीं दो पार्टी है जिन्होंने मिलकर तेलंगाना के विकास के हर सपने को चकनाचूर करने का काम किया है.

    Anuradha Paudwal: मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल बीजेपी में शामिल
  • नगरकुर्नूल में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं. उन्होंने कहा कि यहां का नजारा देखकर ऐसा लग रहा है कि तेलंगाना के लोगों ने फैसला कर लिया है कि वे तीसरी बार मोदी को केंद्र में लाने का मन बना चुके हैं.
  • देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके द्वारा ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था. रैली में लोगों से पीएम ने सवाल किया कि क्या गरीबों की जिंदगी में कोई बदलाव आया?
  • प्रधानमंत्री मोदी ने बीआरएस नेता कविता की गिरफ्तारी का जिक्र रैली में किया और कहा कि कोई भी भ्रष्टाचारी बच नहीं पाएगा.
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola