Anuradha Paudwal: मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल बीजेपी में शामिल, पीएम मोदी की प्रशंसा की

Anuradha Paudwal
Anuradha Paudwal: मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के साथ शनिवार को की. जानी-मानी पार्श्व गायिका बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह तथा मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं. उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है.
Anuradha Paudwal: भाजपा में शामिल होने पर गायिका अनुराधा पौडवाल ने कहा, मुझे खुशी है कि मैं उस सरकार में शामिल हो रही हूं जिसका सनातन(धर्म) से गहरा संबंध है. यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज भाजपा में शामिल हो रही हूं. पौडवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें मोदी की अगुवाई वाली पार्टी में शामिल होकर खुशी हो रही है. बीजेपी में शामिल होने के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुराधा पौडवाल ने अपने पहले संबोधन में जय श्री राम के नारे लगाए.
कौन हैं अनुराधा पौडवाल
अनुराधा पौडवाल मशहूर गायिका हैं. उन्होंने बॉलीवुड के फेमस गायक कुमार सानू के साथ मिलकर सैकड़ों फिल्मी गाने गाए. 90 के दशक में कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल के गाये गाने काफी फेमस हुए. आज भी उनके गाये गाने काफी पसंद किए जाते हैं. शुरुआती दिनों में बॉलीवुड के साथ जुड़कर गाना गाने के बाद अनुराधा पौडवाल का जुड़ाव भक्ति गीतों से हुआ. 90 के दशक और उसके बाद भी उनके गाये भक्ति गीत काफी फेमस हुए. उस दौर में अनुराधा पौडवाल की लोकप्रियता चरम पर थी.अनुराधा पौडवाल ने 1969 में अरुण पौडवाल के साथ शादी की थी. अरुण पौडवाल एसडी बर्मन के असिस्टेंट और म्यूजिक कंपोजर थे. अनुराधा पौडवाल के दो बच्चे हैं. एक का नाम आदित्य और दूसरे का नाम कविता पौडवाल है. उनके बेटे की कुछ दिनों पहले की मौत हो गई. जबकि उनके पति अरुण पौडवाल का निधन 1991 में हुई.
कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ करण सिंह भी बीजेपी में शामिल
अनुराधा पौडवाल के बीजेपी में शामिल होने से पहले राजस्थान में अलवर से कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ करण सिंह यादव ने भी शनिवार को जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा. उनके साथ कई अन्य कांग्रेस नेता भी पार्टी में शामिल हुए. यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










