सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस, पत्नी बोलीं- मेरी मंजूरी के बिना कोई दवा न दी जाए
सोनम वांगचुक (Photo: PTI)
जंतर-मंतर पर 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत शनिवार (18 जुलाई) को अचानक बिगड़ गई. हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. पढ़ें वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे आंग्मो ने क्या बताया.
सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बीच उनकी पत्नी गीतांजलि जे आंग्मो ने कहा कि उनकी और वांगचुक के प्राइवेट डॉक्टर की सहमति के बिना उन्हें कोई दवा नहीं दी जानी चाहिए. दवा देने से पहले मेरी सहमति ली जाए.
जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई
वांगचुक को अस्पताल ले जाते समय कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समर्थकों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया. इसके बाद एहतियात के तौर पर जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई. पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके.
ये भी पढ़ें: जंतर मंतर से सोनम वांगचुक को हटाया गया, अस्पताल ले गई पुलिस, CJP ने लगाया लाठीचार्ज का आरोप
एक्सपर्ट डॉक्टरों की सलाह के बाद वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया
नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि यह कदम दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश, वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति और डॉक्टरों की सलाह के आधार पर उठाया गया. उन्होंने कहा कि बेहतर इलाज और जरूरी मेडिकल मॉनिटरिंग के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया. वहीं, दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में भी साफ किया कि एक्सपर्ट डॉक्टरों की सलाह के बाद ही वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ये भी पढ़ें: Video: जंतर-मंतर पर हंगामा, महिला प्रदर्शनकारियों को टांगकर ले गई पुलिस
प्रदर्शनकारियों से आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से खत्म करने की अपील
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों से आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से खत्म करने की अपील की है. पुलिस ने कहा कि सभी प्रदर्शनकारी जल्द से जल्द धरनास्थल खाली करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता हटने को तैयार नहीं थे. उन्हें पुलिस ने जबरन प्रदर्शन वाली जगह से हटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए