रायपुर : किराये के मकान से मिलीं 5 लाशें, सुसाइड का शक
Author Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन
रायपुर में एक घर से मिले 5 शव (Photo: PTI)
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है. यहां टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में किराये के मकान में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. शुक्रवार (17 जुलाई) रात पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची.
विज्ञापन
घर के अंदर परिवार के मुखिया साजिद अली का शव पंखे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी और तीन बच्चों के शव फर्श पर पड़े थे. शुरुआती जांच में पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. रायपुर पश्चिम के एडीसीपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और हर पहलू से जांच की जा रही है.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन