सोनम वांगचुक को जबरन ले जाने पर CJP का आरोप: पुलिस अस्पताल नहीं ले गई, अरेस्ट किया

सोनम वांगचुक के साथ अभिजीत दीपके
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पुलिस पर सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने देशभर के लोगों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की है. आंदोलन के मुद्दे को याद दिलाते हुए पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया गया है.
Sonam Wangchuk Hospitalized : सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रंका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करते हुए जंतर-मंतर पर स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे भारी संख्या में पुलिस बल जंतर-मंतर परिसर में घुसा. पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की गई और जबरन सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बहाने अरेस्ट कर लिया गया.
अभिजीत दीपके से धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप
आशुतोष ने बताया कि सुबह के वक्त जब अभिजीत दीपके और अन्य सीजेपी समर्थकों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया तो पुलिस द्वारा उनके साथ मारपीट की जाने लगी. उन्होंने बताया कि अभिजीत दीपके को भी मारा गया है, उनके साथ धक्का-मुक्की की गई है. उन्होंने कहा कि “दिल्ली पुलिस ने अपने रंग दिखा दिए हैं, हो सकता है हमें भी अरेस्ट कर लिया जाए”. उन्होंने देशभर के लोगों से अपील की है कि वे सड़कों पर आएं और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें.
'मेरी गैरमौजूदगी में पुलिस ने की कार्रवाई'
साथ ही सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी अपने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट कर हालात की जानकारी दी. पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि जब वे अपने दोस्त के यहां शौच के लिए गए हुए थे, तभी पुलिस जबरन सोनम वांगचुक को ले गई.
'अब चुप बैठने का वक्त नहीं'
उन्होंने आगे कहा कि “अब चुप बैठने का वक्त नहीं है, सड़कों पर उतरें और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें. क्योंकि हमें शांति बनाकर रखनी है.” उन्होंने वीडियो में आंदोलन के मुद्दे को याद दिलाते हुए कहा कि 20 बच्चों ने आत्महत्या कर ली थी; पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा. देश भर में प्रदर्शन किए जाएं. साथ ही लोगों से सोनम वांगचुक की बेहतरी के लिए दुआ करने की भी अपील की.
ये भी पढ़ें : अनशन का 21वां दिन : सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आलोक पाठक
आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










