Lok Sabha Election 2024: तीन करोड़ पक्के घर का वादा, गोवा में बोले पीएम मोदी, हर तरफ निगेटिविटी फैला रही कांग्रेस
Lok Sabha Election 2024 | AMI, X
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि आपकी संपत्ति की जांच करेंगे और उसे अपने वोट बैंक में बांट देंगे.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में दो चरणों का मतदान हो गया है. राजनीतिक दल अब तीसरे चरण के चुनाव के लिए धुंआधार प्रचार कर रही है. इसी कड़ी में पीएम मोदी आज यानी शनिवार को गोवा पहुंचे, जहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया. मंच से बोलते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जोरदार हमला किया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी हर तरफ नेगेटिविटी फैलाने में जुटे हैं. कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक के लिए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना का, हमारे संविधान का अपमान कर रही है.
कांग्रेस पर साधा निशाना
गोवा से चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक तुष्टीकरण के लिए खतरनाक खेल में लगी हुई है. वह धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है. राहुल गांधी पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादा के विदेश दौरों का रहस्य बाहर हैं. वहां से एक्स-रे मशीन लेकर आए हैं, सार्वजनिक रूप से कहते हैं कि उनकी सरकार बनने के बाद वे देश का एक्स-रे कराएंगे और आपकी संपत्ति की जांच करेंगे और उसे अपने वोट बैंक में बांट देंगे. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’.
तीन करोड़ पक्के घर बनेंगे- पीएम मोदी
मंच से बोलते हुए पीएम मोदी ने गरीबों को घर देने की बात कही. उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंटी है आप नोट कर लीजिएगा, आने वाले समय में गरीबों के 3 करोड़ पक्के घर बनेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी गोवा को international conference का भी एक बड़ा केंद्र बनाने में जुटी है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार गोवा के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत तेजी से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को जानना चाहती है, भारत को देखना चाहती है. आज पूरी दुनिया हमारी विरासत के प्रति आकर्षित है. इसलिए इंडी गठबंधन के 10 साल में जितने विदेशी टूरिस्ट भारत आए थे, मोदी के आने के बाद पहले की तुलना में दो करोड़ टूरिस्ट ज्यादा हिंदुस्तान में आए हैं.
10 साल के कार्यकाल को पीएम मोदी ने बताया ट्रेलर
पीएम मोदी ने कहा कि हमने मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए अलग मंत्रालय और बजट बनाया. यह सुनिश्चित करता है कि हम मछुआरों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन को बदल सकते हैं. हमने मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया कराए. अब हमने मछुआरों के लिए बीमा बढ़ाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इन दस सालों में जो किया है वो ट्रेलर है. अभी मुझे बहुत कुछ करना है. गोवा को, भारत को बहुत आगे लेकर जाना है. मंच से बोलते हुए पीएम मोदी ने गोवा में विभिन्न समुदायों के सौहार्दपूर्ण तरीके से एक साथ रहने की सराहना की.
Also Read: Lok Sabha Election 2024: सुनीता केजरीवाल ने किया पहला रोडशो, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उठाया सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










