Lok Sabha Election 2024: पूनम महाजन का कटा टिकट, अब मुंबई नार्थ सेंट्रल से उज्जवल निकम लड़ेंगे चुनाव
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024: मशहूर अधिवक्ता उज्जवल निकम बीजेपी प्रत्याशी बन गये हैं. वो मुंबई नार्थ सेंट्रल से चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी ने इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट कर उन्हें प्रत्याशी बनाया है.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव महाराष्ट्र को लेकर बीजेपी ने बड़ा फैसला किया है. पार्टी ने मुंबई नार्थ सेंट्रल से पूजन महाजन का टिकट काट दिया है. उनकी जगह बीजेपी ने उज्जवल निकम को टिकट दिया है. यानी उज्जवल निकम पर बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ेंगे. निकम मुंबई नार्थ सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगे. उज्जवल निकम आतंकी कसाब केस में सरकारी वकील थे. उन्होंने ही कसाब को फांसी दिलाई थी. इसके अलावा भी उन्होंने कई चर्चित केसों में सरकारी की ओर से पैरवी की है.
देश के मशहूर वकील है उज्जवल निकम
बता दें, उज्जवल निकम की गिनती देश के जाने माने वकीलों में होती है. वे सरकारी वकील हैं. मुंबई हमले का आरोपी आतंकी अजमल आमीर कसाब को फांसी उज्जवल निकम ने ही दिलवाई थी. इसके अलावा 1993 के बम धमाका, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे कई मामलों में उज्जवल निकम ने सरकार की तरफ से पैरवी की थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक उज्जवल निकम अबतक 628 दोषियों को उम्रकैद और तीन दर्जन से ज्यादा दोषियों को फांसी की सजा दिलवा चुके हैं. 26/11 केस के बाद आतंकी अजमल कसाब का केस लेने के बाद अचानक से निकम सुर्खियों में आ गये थे.
पूनम महाजन का कटा टिकट
इधर, बीजेपी ने पूनम महाजन का टिकट काट दिया है. पूनम महाजन बीजेपी के धाकड़ नेता हे दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी हैं. साल 2006 में प्रमोद महाजन की हत्या के बाद पूनम ने राजनीति में कदम रखा था. पेशे से पायलट पूनम महाजन 2014 में मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ी थीं, उन्होंने कांग्रेस की प्रिया दत्त को हराया था. इससे पहले 2009 में घाटकोपर वेस्ट से वो चुनाव हार गईं थी.
कांग्रेस की वर्षा से होगा निकम का मुकाबला
गौरतलब है कि आज यानी शनिवार को बीजेपी ने प्रत्याशियों की 15वीं सूची जारी की. इस सूची में बीजेपी ने पूनम महाजन का टिकट काटकर पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिलाने वाले मशहूर अधिवक्ता उज्जवल निकम पर दांव लगा दिया है. इस सीट पर उज्ज्वल निकम का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा गायकवाड़ से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










