Lok Sabha Election 2024: सुनीता केजरीवाल ने किया पहला रोडशो, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उठाया सवाल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Apr 2024 7:17 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कोंडली में अपने रोड शो के दौरान कहा कि एक महीने से आपके सीएम और मेरे पति को जबरदस्ती जेल में डाल दिया गया है. अभी तक किसी भी कोर्ट ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया है. फिर भी उन्हें महीने भर से जेल में रखा गया है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर जोर शोर से प्रचार अभियान चल रहा है. इधर, आम आदमी पार्टी से राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में हैं. ऐसे में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रचार का जिम्मा संभाल लिया है. आज यानी शनिवार को पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार के लिए लोकसभा चुनाव का अपना पहला रोड शो किया. सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में कोंडली इलाके में रोड शो किया.

केजरीवाल को जबरदस्ती जेल में डाला गया- सुनीता केजरीवाल

कोंडली में अपने रोड शो के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि एक महीने से आपके सीएम और मेरे पति को जबरदस्ती जेल में डाल दिया गया है. अभी तक किसी भी कोर्ट ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया है. वे कह रहे हैं कि जांच होगी… जांच चल रही है, अगर जांच 10 साल तक चलेगी तो क्या वे उसे 10 साल तक जेल में रखेंगे. उन्होंने कहा कि यह तानाशाही है. सुनीता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल 22 साल से मधुमेह के मरीज हैं और 12 साल से इंसुलिन पर हैं. क्या वे अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं.

Also Read: Lok Sabha Election 2024: पूनम महाजन का कटा टिकट, अब मुंबई नार्थ सेंट्रल से उज्जवल निकम लड़ेंगे चुनाव

Also Read: Lok Sabha Election 2024: ‘तीसरी बार PM Modi को बनाएं प्रधानमंत्री’, गुजरात में बोले अमित शाह- कांग्रेस पर किया जमकर हमला

दिल्ली की जनता लड़ रही है चुनाव

वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने शनिवार को लोगों से अपील की है कि वो जेल का जवाब वोट से दें. सुनीता केजरीवाल के रोड शो से पहले कुलदीप कुमार ने कहा कि जिन्होंने दिल्ली के ऐसे सीएम जिन्होंने विकास के लिए कई काम किये. दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली दी, स्कूलों की दशा में बदलाव किया, उन्हें झूठे मामले में फंसाकर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने दिल्ली की जनता से सहयोग और आशीर्वाद मांगा.

आप के प्रचार से डरी हुई है बीजेपी

इधर, दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने कहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से दिल्ली की जनता नाराज है. आज से हम सुनीता केजरीवाल के रोड शो के जरिए तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार शुरू कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि AAP के प्रचार से बीजेपी डर गई है.

ईडी की हिरासत में हैं सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है. फिलहाल वो तिहाड़ जेल में बंद हैं. 21 मार्च को उनके आवास से ईडी ने हिरासत में लिया था. अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा चुके हैं. इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी शनिवार सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि ईडी ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में बेहद मनमाने तरीके से काम किया है. कोर्ट से केजरीवाल ने दावा किया कि ईडी ने कभी भी उनके द्वारा जांच में कथित असहयोग का खुलासा नहीं किया.

Also Read: Weather Forecast: इन राज्यों में गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, हीट वेव का अलर्ट, जानिए कहां होगी बारिश

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola