Lok Sabha Election 2024: क्या अमेठी से लड़ेंगे राहुल गांधी? इस सवाल का कांग्रेस ने दिया जवाब

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | PTI

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले यूपी की अमेठी सीट को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है. बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी के तंज का जवाब कांग्रेस की ओर से दिया गया है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने कमर कस ली है. हालांकि अभी तक उसने अपने उम्मीदवारों की कोई सूची जारी नहीं की है. इस बीच खबर है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों में करीब 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाने का काम किया है. पार्टी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक इन उम्मीदवारों में केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी का नाम भी शामिल है.

जयराम रमेश ने दिया स्मृति ईरानी को जवाब

इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की प्रतिक्रिया सामने आई है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ-साथ चलने वाले कांग्रेस नेता रमेश ने गुजरात के दाहोद में कहा कि स्मृति ईरानी कुछ भी कहें, हमारी एक प्रक्रिया है. एक बैठक होगी, चर्चा होगी और फिर उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि उम्मीदवारों का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा. गुरुवार की बैठक में जिन राज्यों पर चर्चा हुई, उन पर शुक्रवार और शनिवार को भी चर्चा की जाएगी. सीईसी तय करेगा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कहां से चुनाव लड़ेंगे.


Lok Sabha Election: इंडिया गठबंधन झारखंड में लोकसभा की सभी 14 सीटों पर लड़ेगा चुनाव, बोले कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर

Rahul gandhi

क्या कहा था स्मृति ईरानी ने

आपको बता दें कि अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर तंज कसा था जिसका जवाब जयराम रमेश ने दिया है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दो सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने कहा था कि जो लोग कहते हैं कि अमेठी गांधी परिवार का गढ़ है, उन्हें उम्मीदवार घोषित करने में इतना वक्त आखिर क्यों लग रहा है? आगे बीजेपी सांसद ने कहा कि ये कांग्रेस में आत्मविश्वास की कमी को बताती है. अमेठी अब कांग्रेस का गढ़ नहीं है. यदि वह दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह चुनाव से पहले ही अमेठी से अपनी हार की घोषणा कर रहे हैं.

Rahul gandhi

कांग्रेस की बैठक में कौन-कौन हुए शामिल

गुरुवार को हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और समिति में शामिल कई अन्य नेता शामिल थे. खरगे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में विचार-विमर्श के दौरान 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 60 लोकसभा सीटों पर बातचीत हुई. बैठक में संबंधित राज्यों के प्रभारी एवं वरिठ नेताओं को भी बुलाया गया था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola