जेपी आंदोलन से उठे नेता ने थाम लिया कांग्रेस का दामन, अमित शाह ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सारण जिले में जेपी के पैतृक गांव में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया. अमित शाह ने कहा कि जेपी के आंदोलन से उठे नेता सत्ता के भूखे हैं. सत्ता के लिए उन्होंने जेपी की विचारधाराओं को भी छोड़ दिया और कांग्रेस की गोद में बैठ गये.
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. अमित शाह ने बिहार में महागठबंधन सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि खुद को जयप्रकाश नारायण का शिष्य बताने वालों ने उनकी समाजवादी विचारधारा को ही छोड़ दिया है. अमित शाह ने कहा कि जेपी आंदोलन से उठे नेता कांग्रेस की गोद में जा बैठे हैं. शाह ने कहा कि वे सत्ता के भूखे हैं. सत्ता के लिए उन्होंने जेपी की विचारधाराओं को त्याग कर कांग्रेस से हाथ मिला लिया.
जेपी की प्रतिमा अनावरण के दौरान किया कटाक्ष: गौरतलब है कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सारण जिले में जेपी के पैतृक गांव में उनकी 15 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया. अमित शाह ने कहा कि जेपी के आंदोलन से उठे नेता सत्ता के भूखे हैं. सत्ता के लिए उन्होंने जेपी की विचारधाराओं को भी छोड़ दिया और कांग्रेस की गोद में बैठ गये. शाह ने कहा कि ऐसे नेता का जेपी की विचारधारा से कोई लेना देना नहीं है.
नीतीश कुमार पर किया कटाक्ष: अमित शाह ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए यह बात कही है. गौरतलब है कि नीतीश कुमार से बीजेपी के गठबंधन तोड़कर लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस समेत सात अन्य दलों के साथ महागठबंधन कर बिहार में नई सरकार का गठन किया है.
पीएम मोदी कर रहे हैं जेपी के सपनों को साकार: अमित शाह ने रैली में कहा कि जेपी के सपनों को पीएम मोदी साकार कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लिए काम कर रहे हैं, जिनकी चिंता जेपी किया करते थे. उन्होंने केंद्र सरकार की अंत्योदय अन्न योजना और उज्ज्वला का उदाहरण देते हुए कहा कि पीएम मोदी का जेपी की विचारधारा में पूरा विश्वास है. बता दें, देश के महान समाजवादी नेता की 120वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










