Land for Job Scam: पीएम मोदी को लिखे पत्र में तेजस्वी यादव का भी हस्ताक्षर, जानें संजय राउत ने क्या कहा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Mar 2023 11:57 AM

विज्ञापन

Land for Job Scam: कार्रवाई बदले की भावना से हो रही है. किरिट सौम्या ने जो विक्रांत घोटाला किया उसमें तो उन्हें क्लीन चिट मिल गयी. उनकी जांच बंद कर दी गयी. जानें क्या बोले संजय राउत

विज्ञापन

Land for Job Scam: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव के परिवार की मुश्किलें जमीन के बदले नौकरी मामले में बढ़ती जा रही है. एक ओरजहां शुक्रवार को राजद सुप्रीमों के परिवार और करीबियों के पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 24 ठिकानों पर छापेमारी की. वहीं दूसरी ओर आज तेजस्वी यादव को केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने पूछताछ के लिए बुलाया है. इस बीच मामले पर सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आयी है.

सांसद संजय राउत ने क्या कहा

सांसद संजय राउत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विपक्ष के द्वारा जो पत्र लिखा है उसमें महाराष्ट्र से शरद पवार और उद्धव ठाकरे है, उसमें तेजस्वी यादव के भी हस्ताक्षर हैं और अब यह कार्रवाई की जा रही है. 2 दिन से लालू यादव और उनके परिवार के पर यह रेड चल रही है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार आपातकाल नहीं बल्कि तानाशाही से भी उपर उठ कर यह कर रही है.

आगे सांसद संजय राउत ने कहा कि यह कार्रवाई बदले की भावना से हो रही है. किरिट सौम्या ने जो विक्रांत घोटाला किया उसमें तो उन्हें क्लीन चिट मिल गयी. उनकी जांच बंद कर दी गयी. ED सिर्फ BJP की विरोधी पार्टियों पर कार्रवाई के लिए जा रही है.

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

इधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके ‘‘लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास’’ कर रही है. उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार के कई परिसर पर ईडी की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए यह बात कही. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बिहार के कई शहरों में छापेमारी की.

खरगे ने ट्वीट किया कि मोदी सरकार, विपक्षी नेताओं पर ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास कर रही है. जब देश के भगोड़े करोड़ों रुपये लेकर भागे तब मोदी सरकार की एजेंसियां कहां थी ? जब “परम मित्र” की संपत्ति आसमान छूती है तो जांच क्यों नहीं होती? इस तानाशाही का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी !” खरगे ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा कि मोदी जी ने पिछले 14 घंटों से बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर ईडी को लगा रखा है. खरगे ने कहा, ‘‘उनकी गर्भवती पत्नी और बहनों को परेशान किया जा रहा है. लालू प्रसाद जी वृद्ध और बीमार हैं, फिर भी मोदी सरकार ने उनके प्रति इंसानियत नहीं दिखायी.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola