Republic Day/ Tractor Rally : दिल्ली में आज दो लाख ट्रैक्टरों की परेड, तीनों कृषि कानून रद्द कराने के लिए किसानों का हल्ला बोल

Jabalpur: Farmers stage a tractor rally to protest against the new farm laws, in Jabalpur, Monday, Jan. 25, 2021. (PTI Photo) (PTI01_25_2021_000100B)
kisan andolan latest news, tractor rally farmers : गणतंत्र दिवस पर किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर हजारों सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. बाहरी ताकतों द्वारा गड़बड़ी फैलाये जाने की आशंका के मद्देनजर सर्वोच्च सतर्कता बरती जा रही है.
kisan andolan latest news, tractor rally farmers, नयी दिल्ली : गणतंत्र दिवस पर किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर हजारों सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. बाहरी ताकतों द्वारा गड़बड़ी फैलाये जाने की आशंका के मद्देनजर सर्वोच्च सतर्कता बरती जा रही है. विभिन्न किसान संगठनों ने दावा किया है कि उनकी परेड में करीब दो लाख ट्रैक्टरों के हिस्सा लेने की उम्मीद है और यह सिंघू बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर तथा गाजीपुर (यूपी गेट) से शुरू होगी.
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में करीब छह हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. इसी बीच सोमवार की शाम को, प्रदर्शनकारी किसानों की ओर से एलान किया गया कि किसान एक फरवरी को विभिन्न जगहों से संसद मार्च करेंगे. इस दिन संसद में आम बजट पेश होना है. एक प्रमुख किसान नेता दर्शन पाल ने कहा कि मंगलवार को नौ जगहों से किसान अपनी गणतंत्र परेड निकालेंगे. यह शांतिपूर्ण होगी और इससे देश की गणतंत्र की इज्जत बढ़ेगी.
सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर उच्चस्तरीय बैठक हुई. इसमें गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, आइबी चीफ और दोनों गृह राज्यमंत्री शामिल रहे. खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि आइएसआइ और खालिस्तानी संगठन ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा फैला सकते हैं.
ट्रैक्टर परेड के लिए दिल्ली पुलिस ने 37 शर्तों के साथ अनुमति दी है. इसके मुताबिक, तय रूट का पालन करना होगा. भड़काऊ भाषण नहीं किया जा सकेगा. डंडे या किसी तरह के हथियार रखने की मनाही है. एक ट्रैक्टर पर तीन से ज्यादा लोग नहीं होने चाहिए. ट्रॉली नहीं जोड़नी है. ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय झंडा लगा कर रखना होगा. ट्रैक्टर परेड दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच खत्म करनी होगी.
करूर (तमिलनाडु). कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को नये कृषि कानूनों को ‘आपराधिक’ करार दिया. कहा कि इनके खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि इन कानूनों का मकसद प्रधानमंत्री के करीबी कुछ लोगों को फायदा पहुंचाना है.
मथुरा. नये कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में आयोजित ट्रैक्टर परेड में उत्तर प्रदेश के किसानों को शामिल होने से रोकने के लिए यूपी पुलिस ने तैयारी कर ली है. मथुरा-दिल्ली राजमार्ग और यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस-पीएसी के करीब 650 जवानों को तैनात किया है. वरिष्ठ अधिकारियों ने किसी भी हाल में दिल्ली के लिए ट्रैक्टर नहीं जाने के निर्देश दिये हैं. रविवार से ही दोनों सड़कों पर पुलिस की कड़ी नजर है.
मुंबई. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि केंद्र बहुमत के बल पर कोई कानून पारित करा तो सकता है, लेकिन जब आम आदमी और किसान उठेंगे, तो नये कानून और सत्तारूढ़ दल के खत्म होने तक वे रुकेंगे नहीं.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




