ePaper

Kisan Andolan News : सड़क पर लोहे की कीलें, रास्तों पर लगाये गये बाड़े, किसानों को रोकने के लिए ऐसी है पुलिस की मोर्चाबंदी, देखें तसवीरें

Updated at : 01 Feb 2021 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
Kisan Andolan News : सड़क पर लोहे की कीलें, रास्तों पर लगाये गये बाड़े, किसानों को रोकने के लिए ऐसी है पुलिस की मोर्चाबंदी, देखें तसवीरें

New Delhi: Police personnel placed iron nails near the barricades in an attempt to stop farmers from crossing Tikri border during their agitation against the new farm laws, in New Delhi, Monday, Feb. 01, 2021. (PTI Photo)(PTI02_01_2021_000200B)

Kisan Andolan News, kisan andolan violence, farmers protest violence केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीने से दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर हजारों किसान अब भी जमे हुए हैं. इधर किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने भी अच्छी-खासी तैयारी कर ली है. दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस मोर्चाबंदी कर रही है. जिसमें लोहे की कीलें और छड़ों का प्रयोग किया जा रहा है.

विज्ञापन

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीने से दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर हजारों किसान अब भी जमे हुए हैं. इधर किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने भी अच्छी-खासी तैयारी कर ली है. दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस मोर्चाबंदी कर रही है. जिसमें लोहे की कीलें और छड़ों का प्रयोग किया जा रहा है.

किसानों के प्रदर्शन के मुख्य स्थल सिंघू बार्डर पर श्रमिक सीमेंट के अवरोधकों की दो कतारों के बीच लोहे की छड़ें लगाते हुए देखे गये ताकि नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की आवाजाही सीमित की जा सके.

undefined

इस दिल्ली- हरियाणा बार्डर का एक अन्य हिस्सा अब एक प्रकार से बंद कर दिया गया क्योंकि सीमेंट की अस्थायी दीवार खड़ी कर दी गयी है. राजमार्ग पर अस्थायी दीवार के अलावा पहले राजमार्ग से थोड़ी दूर पर नींव खोदी गयी थी और दोनों तरफ से सीमेंट के अवरोधक लगाये गये थे. पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए सड़क पर लोहे की कीलें भी लगायी जा रही हैं.

Also Read: Delhi Violence : अब तक 44 FIR, 122 उपद्रवी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की आम लोगों से अपील- अफवाहों पर नहीं दें ध्यान

मालूम हो 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस के बीच हिंसक झड़प के कुछ दिन बाद यह कदम उठाया गया है. सिंघू बार्डर पर हाल ही में किसानों और स्थानीय होने का दावा कर रहे कुछ लोगों के बीच झड़प हुई थी. यह बार्डर 60 से अधिक दिनों से किसान प्रदर्शन का केंद्र बना हुआ है.

undefined

किसानों और नेताओं का जोश हाई

भले ही दिल्ली पुलिस की ओर से किसानों को रोकने के लिए मोर्चाबंदी की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी किसानों और नेताओं का जोश कम नहीं हुआ है. किसान नेताओं ने कहा, हमारे चारों ओर डाले गये ये अवरोधक हमारे जोश को कैद नहीं कर सकते. उन सभी ने आरोप लगाया कि 26 जनवरी को ‘ इस आंदोलन को बदनाम करने की साजिश रची गयी थी’ तथा ऐसे और भी प्रयास किये जा रहे हैं.

undefined

Posted By – Arbind kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola