2,004 कॉल, डिलीट चैट और 238 घंटे की बातचीत… केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करते केतन अग्रवाल के परिवार के लोग, फोटो- पीटीआई

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में डिजिटल सबूत लगातार नए राज खोल रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने हत्या से पहले और बाद में मोबाइल से चैट डिलीट कर दी थी. दोनों के बीच 2,004 कॉल और 238 घंटे हुई थी.

विज्ञापन

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या से पहले और घटना के बाद अपने मोबाइल फोन से चैट डिलीट कर दी थी. अब इन चैट्स को रिकवर करने के लिए दोनों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं. जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों के मुताबिक- सिया और चेतन ने 18 जून को हुई घटना से पहले और उसके बाद अपने-अपने मोबाइल फोन से कई चैट डिलीट कर दी थीं. इन संदेशों को दोबारा हासिल करने और उनकी जांच करने के लिए मोबाइल फोन फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं.

2,004 कॉल और 238 घंटे की बातचीत

पुलिस जांच में सामने आया है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच 2,004 फोन कॉल हुई थीं. दोनों ने कुल 238 घंटे तक एक-दूसरे से बातचीत की थी. जांच एजेंसियां अब इन कॉल रिकॉर्ड्स और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही हैं.

कैफे में बनी थी कथित हत्या की योजना

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन सिया और चेतन एक कैफे में मिले थे, जहां कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई. इसके बाद दोनों लोहागढ़ किले पहुंचे और पहले से ऐसी जगह की पहचान कर ली, जहां से केतन को खाई में धक्का दिया जा सके.

पुलिस का दावा- चेतन ने सिया को उकसाया

जांच अधिकारियों का कहना है कि शुरुआत में चेतन चौधरी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि वह किले पर तो मौजूद था, लेकिन घटना स्थल तक नहीं गया. हालांकि, पूछताछ और सबूतों के आधार पर पुलिस ने उसके बयान को झूठा पाया. पुलिस के मुताबिक, बाद में सिया और चेतन दोनों ने अपराध की बात कबूली और पूरी साजिश का खुलासा किया. जांच के अनुसार, योजना के तहत सिया को एक तय स्थान पर बैठकर चेतन को इशारा करना था, जिसके बाद चेतन ने कथित तौर पर केतन को चट्टान से धक्का दे दिया.

इन खबरों को भी पढ़ें

सिया के भाई और परिजनों से भी होगी पूछताछ

पुणे (देहात) के पुलिस उपाधीक्षक गजानन टोंपे ने बताया कि सिया के भाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इसके अलावा उसके परिवार के अन्य सदस्यों और दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी. पुलिस का दावा है कि अब तक की जांच में सिया और चेतन दोनों की भूमिका साफ हो चुकी है.

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला, उज्जवल निगम लड़ेंगे केस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को पुणे में केतन अग्रवाल के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी. केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, मामले की निष्पक्ष जांच और यदि कोई अन्य व्यक्ति भी साजिश में शामिल हो तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है जिसे सरकार ने मान ली है. साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया जा रहा है. उज्जवल निगम ने मुंबई हमले के आरोपी कसाब को फांसी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

केतन के पिता बोले- दिक्कत थी तो शादी से मना कर देती

मीडिया में आई उन खबरों पर जिनमें दावा किया गया कि सिया केतन के विग पहनने के कारण उससे शादी नहीं करना चाहती थी, केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि यदि सिया को कोई आपत्ति थी तो वह शादी से इनकार कर सकती थी. उन्होंने कहा कि उनके बेटे की जान लेने की कोई जरूरत नहीं थी. विशाल अग्रवाल ने यह भी स्वीकार किया कि केतन विग का एक छोटा पैच इस्तेमाल करता था और सगाई से पहले ही इसकी जानकारी सिया और उसके परिवार को दे दी गई थी.

सिया की मां का दावा- बेटी जाना नहीं चाहती थी

वहीं, सिया गोयल की मां ने दावा किया कि उनकी बेटी 18 जून को लोहागढ़ किला जाने के लिए तैयार नहीं थी. उनके अनुसार, 17 जून को वीडियो कॉल के दौरान केतन अग्रवाल और उनकी मां ने सिया से साथ चलने का आग्रह किया था. सिया ने उन्हें बताया था कि अगले दिन परिवार का कार्यक्रम है और वह आराम करना चाहती है, लेकिन बाद में वह उनके कहने पर चली गई.

शादी के खर्च को लेकर पिता ने किया दावा खारिज

सिया के पिता ने उन मीडिया रिपोर्टों का भी खंडन किया, जिनमें शादी पर भारी-भरकम खर्च और चार्टर्ड विमान की व्यवस्था का दावा किया गया था. उन्होंने कहा कि शादी उदयपुर में तय थी और करीब 70 कमरे बुक किए गए थे, लेकिन पूरे विवाह समारोह का खर्च तीन करोड़ रुपये से अधिक नहीं था.

Also Read: पुलिस पूछताछ में टूटी सिया, कहा- विग पहनता था केतन इसलिए… फोन ने भी खोले कई राज

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola