Kal ka Mausam : 5 सितंबर को होगी इन राज्यों में भारी बारिश, IMD ने जारी किया 7 दिन के लिए अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
IMD Alert Heavy Rain Tomorrow

5 सितंबर का मौसम कैसा रहेगा? जानें (Photo: PTI)

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और मध्य भारत में अगले 2 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 5 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश (21 सेमी या अधिक) हो सकती है. यहां जानें 5 सितंबर को किन राज्यों में बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 6 सितंबर के बीच गुजरात के कुछ हिस्सों में और 6 सितंबर को सौराष्ट्र व कच्छ में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. साथ ही, 5 से 9 सितंबर के बीच उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं. 9 सितंबर को हरियाणा और चंडीगढ़ में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

राजस्थान और दिल्ली में होगी बारिश

विभाग के अनुसार, 5 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान में लगातार बारिश हो सकती है और 6 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. 5 और 8 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है, जबकि 6 और 7 सितंबर को यहाँ बारिश जारी रह सकती है. दिल्ली में अगले 7 दिनों तक अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

गुजरात के अलावा इन राज्यों में भी होगी भारी बारिश

5 से 7 सितंबर के बीच पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. 5-6 सितंबर को गुजरात के विभिन्न इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जबकि 6 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में भी बहुत भारी बारिश की संभावना है. 5-6 सितंबर को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी और 7 सितंबर को इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Viral Video Fact Check : पंजाब के बाढ़ में बही सैकड़ों भैंस पाकिस्तान पहुंची!

IMD के अनुसार, 5 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. 6 सितंबर को फिर से पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है. 6 और 7 सितंबर को बिहार में, 7 से 9 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 7 और 8 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश की संभावना

5 से 9 सितंबर के बीच पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. 5 से 8 सितंबर तक असम और मेघालय, और 5 से 7 सितंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा, 7 से 9 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों में इस क्षेत्र के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola