ePaper

Kal ka Mausam : इन राज्यों में चलेगी शीतलहर, आया IMD का अलर्ट

Updated at : 13 Nov 2025 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
Cold Wave Alert By IMD

आईएमडी द्वारा शीतलहर की चेतावनी (Photo: PTI)

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 15 नवंबर तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 17 और 18 नवंबर को तमिलनाडु में, जबकि 17 और 18 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इसके अलावा, 17 नवंबर को तमिलनाडु में, 14 नवंबर तक केरल और माहे में, वहीं 17-18 नवंबर को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बिजली गिरने और तूफान आने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना

13 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर या गंभीर शीतलहर की स्थिति नजर आ सकती है. वहीं 14 और 15 नवंबर को भी कुछ जगहों पर ठंड बनी रह सकती है. पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है.

हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है इन इलाकों में

विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है. अगले चार से पांच दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है. इसके बाद दो दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. वहीं, अगले एक हफ्ते के दौरान उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान में सिर्फ मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Cold Wave Alert: 72 घंटे तक चलेगी शीतलहर, इन राज्यों में लुढ़का पारा, इन इलाकों में होगी बारिश

दिल्ली में घना कोहरा

दिल्ली में गुरुवार को दिनभर घना कोहरा छाया रहा और वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह जारी बुलेटिन में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 404 दर्ज किया गया. राजधानी में 15 नवंबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

झारखंड में 15 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी

पहाड़ों से चल रही ठंडी हवाओं और उत्तरी ठंडी हवा के कारण झारखंड में ठंड अचानक बढ़ गई है. मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए 15 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है. विभाग के द्वारा जारी बुलेटिन में लोगों से सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है. 17 नवंबर के बाद तापमान कुछ बढ़ सकता है.

बिहार का मौसम

IMD के अनुसार, उत्तर बिहार में अगले चार दिनों में ठंड बढ़ेगी. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. तापमान में गिरावट जारी रहेगी, जहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री तक रहने की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola