Heavy Rain Cold Wave Alert: 72 घंटे तक चलेगी शीतलहर, इन राज्यों में लुढ़का पारा, इन इलाकों में होगी बारिश
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Nov 2025 6:51 AM
Heavy Rain Cold Wave Alert
Heavy Rain Cold Wave Alert: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. उत्तर भारत समेत आसपास के कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं, तो वहीं दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 15 नवंबर तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड के सात जिलों में 15 नवंबर तक के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की.
Heavy Rain Cold Wave Alert: देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हो रहे हैं. उत्तर भारत और आसपास के राज्यों में सर्दी और शीतलहर का दौर जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों और छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति रह सकती है. 14 और 15 नवंबर को भी कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. राजस्थान में 15 नवंबर तक शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है. 13 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर ठंडे दिन की स्थिति बनी रहने की संभावना है. वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है.
न्यूनतम तापमान में आ सकती है गिरावट
अगले 4 से 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद के 2 दिनों के दौरान कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. अगले 6 से 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र-जयपुर के अनुसार राज्य के कई भागों में आने वाले दिनों में शीतलहर चलने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 8.3 से 14.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. यह सामान्य से लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस कम है. सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
झारखंड के सात जिलों के लिए शीतलहर की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड के सात जिलों में 15 नवंबर तक के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की. मौसम विभाग ने 12 से 15 नवंबर तक सात जिलों- गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा के लिए येलो अलर्ट जारी है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा ‘‘सात जिलों में न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, जिससे अगले तीन दिनों के दौरान तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहेगा.’’ राज्य का सबसे ठंडा स्थान गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खूंटी 8.1 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे और लोहरदगा 9.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ तीसरे स्थान पर रहा.
दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 और 18 नवंबर को तमिलनाडु, 12 और 13 नवंबर को केरल और माहे, 17 और 18 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के कई हिस्सों भारी बारिश की संभावना है. कई इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










