Weather Updates: राजस्थान में होगी भारी बारिश, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Kal ka Mausam : राजस्थान में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

विज्ञापन

Kal ka Mausam : दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान व्यक्त किया है. विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी में आसमान में बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. यहां बारिश का सिलसिला अगस्त के अंतिम सप्ताह में भी जारी रहेगा. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में राज्य के अनेक हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है. विभाग के अनुसार, एक मौसमी तंत्र के असर से पूर्वी राजस्थान के अनेक हिस्सों में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रह सकता है. राजधानी जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. कोटा, उदयपुर संभाग में 25-26 अगस्त को कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से सोमवार तक झारखंड में बारिश देखने को मिल सकती है. 23, 24, 25 और 26 अगस्त को अलग-अलग हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान है. राज्य में कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात भी होने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.

Read Also : Bihar Weather: बिहार का मौसम बिगड़ने वाला है, अगले 3 घंटे के अंदर इन जिलों में होगी बारिश, अलर्ट जारी…

बिहार में होगी बारिश

बिहार में बारिश की संभावना है. 23 और 24 अगस्त को राज्य के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं. बंगलादेश और पूर्वोत्तर बिहार के ऊपर बने कम दबाव की वजह से पूर्वी भारत में एक सिस्टम एक्टिव है. जिससे बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है.आइएमडी, पटना ने बताया कि बिहार में अगले 48 घंटे अच्छी बारिश के संकेत हैं.

इन राज्यों में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट वेदर के अनुसार, शनिवार को ओडिशा, मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

यहां हल्की बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, सौराष्ट्र और कच्छ, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन