Rain Alert : दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश, जानें झारखंड-बिहार के अलावा अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Kal Ka Mausam: दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Kal Ka Mausam: दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने राजधानी (Delhi Weather) में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई है. इसको लेकर विभाग की ओर से ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है. दिल्ली में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. 7 अगस्त को यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Rajasthan Weather: राजस्थान में भारी बारिश
एक नये मौसमी तंत्र के कारण राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने राज्य में कई जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की ‘चेतावनी’ जारी की है. विभाग के मुताबिक, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का दौर 7 अगस्त को भी जारी रहने की संभावना है.
Jharkhand Weather: झारखंड में होगी बारिश
मौसम विभाग की ओर से झारखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने राज्य में 7 और 8 अगस्त को करीब हर जिले में बारिश की संभावना व्यक्त की है. विभाग ने कहा है कि प्रदेश के हर इलाके में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

Bihar Weather : बिहार में होगी बारिश
बिहार में मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है. इसको लेकर येलो जारी किया गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक राज्य भर में मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी और बारिश होगी.
Read Also : Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन 2 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, सावधान और सतर्क रहें
इन राज्यों में भी बारिश के आसार
स्काइमेट वेदर के अनुसार, 7 अगस्त को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के अलावा छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










