Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: हेमंत सोरेन को वोट दें, झारखंड में आकर अरविंद केजरीवाल करेंगे जनता से अपील

Updated:
विज्ञापन
arvind kejriwal

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों के हवाले से खबर है कि महाराष्ट्र, झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन दलों के लिए अरविंद केजरीवाल प्रचार करेंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल महाराष्ट्र के अलावा झारखंड में भी प्रचार करेंगे. मीडिया में सूत्रों के हवाले से यह खबर चल रही है. वे विधानसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ यानि ‘इंडिया’ (I-N-D-I-A) के दलों के लिए प्रचार करेंगे.

सूत्रों ने बताया कि अरविंद केजरीवाल विशेष रूप से महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) के सहयोगियों- उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (शरद चंद्र पवार) के लिए प्रचार करेंगे. आप ‘इंडिया’ गठबंधन का एक घटक दल है, जिसका गठन लोकसभा चुनाव से पहले हुआ था. सूत्रों ने दावा किया कि महाराष्ट्र में केजरीवाल द्वारा प्रचार करने के लिए शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद चंद्र पवार) ने पार्टी से संपर्क किया था.

Read Also : पाकुड़ विधानसभा सीट से कौन होगा कांग्रेस का प्रत्याशी – जेल में बंद आलमगीर आलम या कोई और?

झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए प्रचार करेंगे अरविंद केजरीवाल

सूत्रों की ओर से दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झारखंड में, झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए प्रचार करेंगे. प्रचार अभियान कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी. आप ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में कांग्रेस (इंडिया गठबंधन के सबसे बड़े घटक दल) के साथ गठबंधन किया था. हालांकि, आप ने पंजाब में गठबंधन के बिना ही चुनाव लड़ा था. आप ने हरियाणा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भी अकेले ही चुनाव लड़ा था. कांग्रेस भी महाराष्ट्र में एमवीए की एक घटक और झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है. दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने हैं और इसी महीने की 23 तारीख को चुनाव का रिजल्ट आ जाएगा.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola