Jawed Habib Fraud Case: सैलून किंग जावेद हबीब पर संभल पुलिस ने क्यों कसा शिकंजा? 20 FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Oct 2025 8:06 PM

विज्ञापन

सैलून किंग जावेद हबीब

Jawed Habib Fraud Case: मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब और उनके परिवार पर संभल पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस ने अब तक तीन लोगों के खिलाफ 20 एफआईआर दर्ज कर ली है. हबीब के साथ-साथ पुलिस ने बेटे पर भी शिकंजा कसा है. आखिर किस मामले में पुलिस ने फेमस हेयर स्टाइलिस्ट पर कार्रवाई की है. आइये जानते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन

Jawed Habib Fraud Case: मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब इस समय चर्चा में हैं. इस बार अपने हेयर स्टाइल को लेकर चर्चा में नहीं हैं, बल्कि ठगी के आरोप में सुर्खियों में हैं. संभल पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके और उनके परिवार वालों के खिलाफ 20 एफआईआर दर्ज कर चुकी है. लुक आउट नोटिस भी जारी हो चुका है. संभल के एसपी केके बिश्नोई ने बताया, “वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले जावेद हबीब और उसके बेटे के साथ तीन अन्य के खिलाफ कुल 20 मामले दर्ज किए गए हैं.”

Jawed Habib Fraud Case: जावेद हबीब और उनके परिवार वालों पर करोड़ों रुपये की ठगी का लगा आरोप

संभल के एसपी केके बिश्नोई ने कहा, ” जावेद हबीब और अन्य लोग एक गिरोह के रूप में काम करते थे और लोगों को धोखा देते थे. उन्होंने लोगों से 5-7 लाख रुपये नकद लिए और उन्हें निवेश करने का लालच दिया. मामले में एक मामला दर्ज किया गया है. कुल 35 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है.”

क्या है पूरा मामला?

फेमस हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब और उनके बेटे पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है. पुलिस के अनुसार 2023 में संभल के रॉयल पैलेस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम फॉलिकल ग्लोबल कंपनी (FLC) के नाम पर किया गया था. जिसमें जावेद हबीब और उनके बेटे अनस हबीब पर मौजूद थे. आरोप है कि हबीब ने लोगों को FLC कंपनी में निवेश करने की सलाह दी थी. कार्यक्रम में मौजूद करीब 150 लोगों को भरोसा दिलाया था, उन्हें निवेश करने से 50 से 75 फीसदी तक मुनाफा हो सकता है.

Jawed Habib Fraud Case: निवेशकों के लाखों रुपये डूबे

जावेद हबीब पर आरोप है कि उनकी सलाह पर 100 से अधिक लोगों ने FLC कंपनी में लाखों रुपये निवेश किए. 5 से 7 लाख रुपये तक कंपनी में जमाए कराए गए. कुछ महिनों बाद कथित रूप से कंपनी भाग गई, जिससे निवेशकों के लाखों रुपये डूब गए.

वकील का दावा कंपनी से जावेद हबीब का नहीं है कोई लेना-देना

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के वकील पवन कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, “जावेद हबीब के नाम पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. जावेद हबीब नियमित रूप से पूरे भारत में हेयर और मेकअप सेमिनार आयोजित करते हैं, और ऐसा ही एक सेमिनार एफएलसी (फॉलिकल ग्लोबल कंपनी) द्वारा संभल में आयोजित किया गया था, जहां उन्हें बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था. वह अपने बेटे के साथ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. ये आरोप बिना किसी सबूत के लगाए जा रहे हैं. इस कार्यक्रम में, जावेद हबीब ने केवल हेयर और ब्यूटी व्यवसाय को बढ़ावा देने की कोशिश की. वह केवल अपने पेशेवर काम के तहत संभल सेमिनार में शामिल हुए थे. इसके अलावा, उनके और ऐसी किसी भी कंपनी के बीच कोई व्यावसायिक या वित्तीय संबंध नहीं है. 22 जनवरी, 2023 को, हमने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण दिया कि हमारा फॉलिकल ग्लोबल कंपनी से कोई संबंध नहीं है. यह नोटिस कार्यक्रम होने से पहले जारी किया गया था. जब हमें पता चला कि एफएलसी के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की कोशिश की जा रही है, तो हमने यह सार्वजनिक नोटिस जारी किया. सूचना.”

ये भी पढ़ें: Maharashtra Flood Relief Package: बाढ़ से 68 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद- सीएम फडणवीस ने 310628 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola