दिवाली और छठ से पहले IRCTC की वेबसाइट और ऐप डाउन, टिकट बुकिंग में दिकक्त, लाखों लोग परेशान

ठप हुई IRCTC ऐप और वेबसाइट
IRCTC Down Before Diwali and Chhath: दिवाली और छठ 2025 के त्योहार ठीक पहले IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप ठप हो गई है. यात्रियों को ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने में परेशानी हो रही है. विशेषज्ञ बताते हैं कि बढ़ते ट्रैफिक और सर्वर लोड के कारण यह समस्या आई. IRCTC ने अब तक आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
IRCTC Down Before Diwali and Chhath: दिवाली और छठ के त्योहार से ठीक पहले, भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप में तकनीकी समस्या आ गई है. इससे लाखों यात्री ट्रेन टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं. यह समस्या सुबह से शुरू हुई है और अब तक जारी है.
IRCTC की वेबसाइट और ऐप ठप
आज सुबह से ही IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों ही डाउन हो गए हैं. यात्री बार-बार प्रयास करने के बावजूद टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं. इससे यात्रियों में निराशा और चिंता का माहौल है, खासकर उन लोगों के लिए जो दिवाली के लिए घर जाना चाहते हैं.
वेबसाइट पर दिख रहा मैसेज
जैसे ही आप IRCTC की साइट को खोलेंगे आपको एक मैसेज दिखाई देगा. इसमें अंग्रेजी में कहा गया है डानटाइम मैसेज, अगले घंटे तक बुकिंग और कैंसिलेसन सेवा इस साइट पर उपलब्ध नहीं है. असुविधा के लिए खेद है. इसके साथ ही लिखा है कैंसिलेशन और TDR फाइल करने के लिए आप कस्टमर केयर नंबर 14646,08044647999 & 08035734999 पर कॉल करें या फिर etickets@irctc.co.in. पर मेल करें.
तकनीकी समस्या का कारण
हालांकि IRCTC ने इस तकनीकी समस्या के कारण का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती ट्रैफिक और सिस्टम की लोड क्षमता की कमी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. त्योहारों के समय में यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होती है, जिससे सर्वर पर दबाव बढ़ जाता है.
सोशल मीडिया पर यात्रियों की प्रतिक्रिया
यात्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी परेशानियों को साझा कर रहे हैं. कई यूजर्स ने ट्वीट करके बताया कि वे टिकट बुक करने में असमर्थ हैं और IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करने में भी समस्या आ रही है. कुछ ने तो यह भी कहा कि उन्होंने कई बार प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.
IRCTC की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं
अब तक IRCTC की ओर से इस तकनीकी समस्या के समाधान या कारण को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य रखें और समय-समय पर IRCTC की वेबसाइट या ऐप की स्थिति की जांच करते रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




