Viral Video: जिंदा मेंढ़कों से बनाकर हार महिला ने गले में पहना, वीडियो देखकर घूम जाएगा दिमाग

Updated:
विज्ञापन
woman and frog

वायरल वीडियो जीवित मेंढको से महिला ने गहना बनाया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बहुत ही अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने जिंदा मेंढ़कों से गहना बनाकर उसे गले में हार की तरह पहनकर रखा है, इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को चौंका कर रख दिया है. देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: हर दिन सोशल मीडिया पर हजारों वीडियो वायरल होते हैं. इनमें से कई वीडियो इतने अजीब होते हैं कि उन्हें देखकर कभी हैरानी होती है, तो कभी मन में तरह-तरह के सवाल उठते हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला ने जिंदा मेंढ़कों को गहने की तरह पहनकर रखा है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला ने एक मेंढ़क को मांगटीके की तरह सिर पर लटकाकर रखा है तो अन्य तीन मेंढ़कों को हार की तरह पतली रस्सी से बांधकर गले में पहनकर रखा है. महिला के इस अजीबो-गरीब कारनामे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है. कुछ लोग जहां महिला की इस हरकत पर हंसते नजर आ रहे है, तो वहीं कई लोगों ने महिला की इस हरकत पर नाराजगी जताई है. लोगों ने लिखा है कि इस तरह वीडियो या किसी भी कारण से किसी भी जीव को परेशान करना बुरा है.

यह भी पढ़े: Viral Video: भोजन के लिए दो कुत्तों में चलता रहा भीषण युद्ध, तीसरे ने चट कर दी थाली, हंसना मना है!

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola