INS Mumbai : भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘मुंबई’ श्रीलंका की पहली यात्रा पर

INS Mumbai : भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘मुंबई’ श्रीलंका की पहली यात्रा पर है. 22 जनवरी 2001 को भारतीय नौसेना में स्वदेश निर्मित आईएनएस मुंबई शामिल किया गया.
भारतीय नौसेना का पोत ‘मुंबई’ श्रीलंका की तीन दिन की अपनी पहली यात्रा पर कोलंबो बंदरगाह पहुंचने वाला है. भारतीय उच्चायोग ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय नौसेना के पहली पंक्ति के युद्धपोत ‘आईएनएस मुंबई’ का श्रीलंकाई नौसेना पारंपरिक रूप से अगवानी करेगी.
आईएनएस मुंबई किस बंदरगाह में पहुंचेगा?
भारतीय उच्चायोग के अनुसार- यह आईएनएस मुंबई की श्रीलंका के किसी भी बंदरगाह की पहली यात्रा है. इस साल भारतीय जहाजों की आठवीं बंदरगाह यात्रा होगी. कोलंबो में रुकने के दौरान, यह पोत श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों के लिए एक परिचय यात्रा का आयोजन करेगा, जिसका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच सर्वोत्तम परंपराओं को साझा करना है.पोत श्रीलंकाई नौसेना के साथ खेल कार्यक्रम, योग और समुद्र तट की सफाई जैसी संयुक्त गतिविधियां भी करेगा.
आईएनएस मुंबई कहां बनाया गया?
भारतीय उच्चायोग के अनुसार- 22 जनवरी 2001 को भारतीय नौसेना में स्वदेश निर्मित आईएनएस मुंबई शामिल किया गया जो 29 अगस्त को श्रीलंका से रवाना होगा.
(इनपुट पीटीआई)
Read Also : झारखंड : युद्धपोत ‘विंध्यागिरी’ में लगा है बीएसएल का 2000 टन स्पेशल स्टील हॉट रोल्ड क्वाइल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




