भारतीय सेना की अपील, दीये जलाने से पहले न करें अल्कोहल युक्त सेनेटाइजर का उपयोग

Published by :Sameer Oraon
Published at :05 Apr 2020 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीय सेना की अपील, दीये जलाने से पहले न करें अल्कोहल युक्त सेनेटाइजर का उपयोग

भारतीय सेना ने कहा कि दीये जलाने से पहले अल्कोहल युक्त सेनेटाइजर का उपयोग न करें

विज्ञापन

प्रधानमंत्री की अपील के बाद लोग 5 तारीख यानी कल दीये और मोमबत्ती जलाने की तैयारी में हैं लेकिन दीये जलाने से पहले भारतीय सेना ने लोगों को खास सावधानी बरतने को कहा है, उन्होंने अपने जारी किये गए बयान में कहा है कि लोग जब मोमबत्ती और दीये जलाने से पहले अल्कोहल युक्त सेनेटाइजर नहीं इस्तमाल न करें, लोगों को कहा गया है कि उसके बजाय साबुन से हाथ धोयें.

भारतीय सेना का इस तरह अपील करने का मकसद यही है क्योंकि अल्कोहल युक्त सेनेटाइजर बहुत ज्वलनशील होता है, जरा से असावधानी हमें कोई बड़ा हादसा में धकेल सकता है, बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच लोगों से अपील की है वे 5 अप्रैल यानी कल अपने घरों की बिजली बंद कर दीये जलाएं.

कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रभाव के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन में कहा था कि कोरोना वायरस अल्कोहल युक्‍त सेनेटाइन से निष्क्रिय हो जाता है. लेकिन यदि ऐसा सेनेटाइजर अगर आग के संपर्क में आता है, तो हादसा हो सकता है. इस अनजान खतरे से भारतीय सेना ने पहले ही लोगों को सचेत कर दिया है.

गौरतालब है कि कोरोना का मामला भारत में तेजी से बढ़ते ही जा रहा है, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आँकड़े के अनुसार भारत में 2902 मामले अब तक सामने आ चुके हैं, जबकि पूरे देश में इससे मरने वालों की संख्या 68 है. बता दें कि अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है कोरोना के इसी बढ़ते हुए मामले के कारण लोग ज्यादा भयभीत होते जा रहे हैं इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधान मंत्री ने 5 अप्रैल को दीये जलाने का आह्वान किया था, ताकि कोरोना के अंधकार से लोगों कुछ राहत मिले और लोग इस डर माहौल में न रहकर सावधानी बरतें.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola