India Pakistan War: पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 May 2025 10:08 AM
India Pakistan War
India Pakistan War: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर कायरतापूर्ण हमला किया गया है. पाकिस्तानी ड्रोन आसमान में उड़ते नजर आए. हालांकि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने ड्रोन को तबाह कर दिया है.
India Pakistan War: पाकिस्तान की ओर से लगातार तीसरे दिन ड्रोन से हमला किया गया है. वायुसेना के सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि जम्मू, सांबा, पठानकोट सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन ने हमला किया है. हालांकि, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हमलावर ड्रोन को तबाह कर दिया है. एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू में धमाकों की आवाज सुनी गई जब भारतीय वायु सेना ने ब्लैकआउट के बीच पाकिस्तानी ड्रोन को नष्ट किया.
न्यूज एजेंसी ANI ने पाकिस्तान की ओर से हुए ड्रोन अटैक का वीडियो में शेयर किया गया है. इसमें साफ नजर आ रहा है कि रात के अंधेरे में आसमान में एक संदिग्ध ड्रोन भारत की तरफ आ रहा है. सुरक्षाबलों की ओर से त्वरित कार्रवाई की गई, दुश्मन के ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया. विस्फोट की रोशनी और आवाज भी सुनाई दे रही है. पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन को देखते हुए पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
पूरे कश्मीर में ब्लैक आउट
पाकिस्तान की ओर से हो रहे हमले के कारण पूरे जम्मू-कश्मीर में ब्लैकआउट कर दिया गया है. लगातार सायरन की आवाजें आ रही हैं. लोगों को घर के अंदर और सुरक्षित स्थानों में चले जाने की सलाह दी जा रही है. बीते दिन दिनों से लगातार पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर ड्रोन से हमला किया जा रहा है.
पठानकोट और फिरोजपुर में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं
भारत और पाकिस्तान के मध्य सैन्य गतिरोध के बीच शुक्रवार शाम को फिरोजपुर, पठानकोट, अमृतसर और होशियारपुर सहित पंजाब के कई इलाकों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया. पठानकोट और फिरोजपुर जिलों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि ये आवाजें किस वजह से आईं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फिरोजपुर, पठानकोट, अमृतसर और होशियारपुर जिलों में हवाई हमले के सायरन बजाए गए.
भारतीय सेना ने किया पाकिस्तान के मंसूबों को विफल
इससे पहले भारत ने गुरुवार की रात जम्मू और पठानकोट सहित सैन्य स्थलों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की पाकिस्तान की ताजा कोशिशों को विफल कर दिया था. पाकिस्तान की ओर से देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र में 15 स्थानों पर की गई इस तरह की कोशिशों को भी नाकाम कर दिया था. संघर्ष के व्यापक रूप लेने की आशंकाओं के बीच दोनों देशों के मध्य तनाव बढ़ गया है.
आतंकियों की मौत पर फूट रहा पाकिस्तान का दर्द
जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में सीमा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा तीव्र गोलाबारी ऐसे समय में की गई है, जब भारत ने बृहस्पतिवार सुबह पाकिस्तान के कई शहरों में वायु रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाया, जिनमें से लाहौर में स्थित एक वायु सुरक्षा प्रणाली तबाह कर दिया. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से मंगलवार देर रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे. हमले में आतंकियों की मौत से पाकस्तान बिलबिलाया हुआ है. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










