वीडी सतीशन होंगे केरल के अगले मुख्यमंत्री

Updated:
विज्ञापन

वीडी सतीशन (File Photo)

विधानसभा चुनाव नतीजों (4 मई) के 10 दिन बाद अब केरल को गुरुवार को नया मुख्यमंत्री मिल गया. कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी गई.

विज्ञापन

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि वीडी सतीशन केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे. मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होते ही सतीशन के घर पर समर्थकों का जमावड़ा लगाने लगा है और जश्न मनाया जा रहा है. सतीशन छह बार के विधायक हैं और राज्य में पार्टी का बड़ा चेहरा माने जाते हैं. इस फैसले में के. सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला जैसे वरिष्ठ नेताओं को पीछे छोड़ दिया गया. पिछले कुछ दिनों से इन तीनों नामों को लेकर पार्टी के अंदर काफी खींचतान और लॉबिंग चल रही थी.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने दिल्ली में सतीशन के नाम की घोषणा की. दासमुंशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह केरल जा रही हैं. उनके साथ अजय माकन और मुकुल वासनिक भी जाएंगे. वहां सभी विधायकों से मिलकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी. उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के फैसले के साथ सभी खड़े हैं और सब मिलकर एकजुट होकर काम करेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola